img-fluid

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में होगी मुलाकात, फोन पर हुई अहम बातचीत, बोले- यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है

September 21, 2026

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने न्यूयॉर्क में मुलाकात पर सहमति जताई है। जेलेंस्की ने कहा कि यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है और फिलहाल कूटनीतिक स्तर पर गतिविधियां तेज हुई हैं।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ट्रंप के साथ उनकी चर्चा अहम रही और इसमें कई मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने कहा, “हम न्यूयॉर्क में मिलने के लिए सहमत हुए हैं और यह मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है। इस समय एक मजबूत कूटनीतिक गति बनी हुई है।”

कीव पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधियों का किया जिक्र
जेलेंस्की ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के कीव दौरे का भी उल्लेख किया। उन्होंने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधियों को यूक्रेन के हालात को करीब से देखने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिला।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के मुताबिक, बातचीत में शांति प्रक्रिया के साथ सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति की दिशा में आगे बढ़ना यूक्रेन की नंबर-1 प्राथमिकता है।


  • ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा पर भी फोकस
    जेलेंस्की ने कहा कि तनाव कम करने और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए कई विचारों पर काम किया जा रहा है। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों के जीवन की सुरक्षा प्रमुख हैं।

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन की टीम अमेरिकी टीम के साथ लगातार संपर्क में है और देश शांति की दिशा में गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है। जेलेंस्की के बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर काम जारी है।

    लिंडसे ग्राहम कानून के लिए ट्रंप को धन्यवाद
    बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने ट्रंप को लिंडसे ग्राहम विधेयक को कानून में बदलने के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि शांति स्थापित होनी चाहिए।

    यह कानून रूस और उसके समर्थक देशों पर प्रतिबंधों से जुड़ा है। जेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों और इस संकट के दौरान मदद करने वाले लोगों का भी आभार जताया।

    अब दोनों नेताओं की न्यूयॉर्क में प्रस्तावित आमने-सामने की बैठक पर नजर है। यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान होने वाली है और यूक्रेन युद्ध को लेकर जारी कूटनीतिक प्रयासों में इसका महत्व देखा जा रहा है।

    Share:

  • MP: नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे के बाद हवन पर बैन... 8 मौतों के बाद बड़ा फैसला

    Mon Sep 21 , 2026
    आगर मालवा। आगर-मालवा जिले (Agar-Malwa district) के नलखेड़ा (Nalkheda) स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर (Siddha Peeth Maa Baglamukhi Temple) के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंदिर में रात 8 बजे बाद हवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, अब मंदिर में हवन रात 8 बजे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved