img-fluid

मेडिसिन की होम डिलीवरी व्यवस्था हो सकती है बंद….. एडवाइजरी बोर्ड ने दिए समीक्षा के निर्देश

September 21, 2026

नई दिल्ली। कोविड (COVID) के दौरान शुरू हुई दवाओं की होम डिलीवरी वाली व्यवस्था (Medicines Home Delivery System) पर रोक लग सकती है। दवा कारोबारियों के संगठनों की ओर से इसकी मांग उठी है। इसपर ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) (Drugs Technical Advisory Board – DTAB) ने होम डिलीवरी की व्यवस्था की दोबारा समीक्षा करने को कहा है।


  • इसके लिए बनी उपसमिति को मौजूदा स्थिति के आधार पर मामले पर फिर विचार करना होगा। जरूरत पड़ने पर दवा कारोबारियों के संगठनों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उप समिति में कई सदस्य होम डिलीवरी जारी रखने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि इससे दूर-दराज और खासतौर पर गांवों में रहने वाले लोगों को सहूलियत मिल रही है। वहीं, डीटीएबी ने ब्लड डोनेट करने वालों की पहचान भी डिजिटल करने का फैसला लिया है। रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं की पहचान को आधार और आभा से जोड़ने की भी सिफारिश की गई है। बोर्ड के मुताबिक इससे रक्तदाताओं की पहचान और रक्तदान के बाद उनकी निगरानी में मदद मिलेगी। इसका एक उद्देश्य ऐसे दाताओं की पहचान करना भी है, जिन्हें किसी वजह से रक्तदान से रोका गया हो।

    Share:

  • 15 बार देख चुकी हैं 'हनुमान अंश' फिर भी हर बार छलक आते हैं आंसू! नीम करोली बाबा की बेटी से मुलाकात का रागिनी सोना ने खोला राज

    Mon Sep 21 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh)इन दिनों बॉक्स ऑफिस(Box Office) पर शानदार प्रदर्शन (Outstanding performance)कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 329.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की इस सफलता को लेकर निर्माता रागिनी सोना (Producer Ragini Sona)ने एक ऐसा अनुभव साझा किया है जिसने फिल्म की कहानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved