img-fluid

मालिक की अंतिम यात्रा में अर्थी के साथ चला कुत्ता, लगाए चिता के चक्कर

September 21, 2026

डेस्क: तेलंगाना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद उनका कुत्ता उनके अंतिम संस्कार में गया. इतना ही नहीं कुत्ता अपने मालिक की चिता के चक्कर लगाए और बैठा रहा. मानो वो अपने मालिक इंतजार कर रहा हो. ये दृश्य जिसने भी देखा वो भावुक हो गए. कुछ लोगों की आंखों में आंसू तक आ गए. यह घटना मंचरियाल जिले के दांडेपल्ली मंडल के वेलगानूर में हुई. यहां गांव के 65 वर्षीय पेट्टम वेंकन्ना का निधन हो गया.

शनिवार रात बीमारी के कारण उनका निधन हुआ. रविवार को परिवार और रिश्तेदारों ने उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की. मृतक के घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई. अंतिम यात्रा में वेंकन्ना के परिवार के सदस्य चले. इसी दौरान उनका पालतू कुत्ता भी वेंकन्ना की अंतिम यात्रा में परिवार के पीछे-पीछे चल पड़ा. इतना ही नहीं कुत्ते चिता के चक्कर भी लगाए और पास तक जाकर बैठ गया.


  • इस दृश्य को देखकर ऐसा लगा, जैसे कुत्ते को अपने मालिक के आने का इंतजार हो. वेंकन्ना की चिता के पास बैठे कुत्ते को देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए. कुछ लोग तो रो पड़े. मानव जीवन में पालतू कुत्ते केवल रखवाली करने वाले जानवर नहीं होते. वे परिवार का हिस्सा बन जाते हैं और प्यार, लगाव और स्नेह साझा करते हैं. वे अपने मालिक द्वारा किए गए प्यार और लगाव को हमेशा याद रखते हैं.

    पालतू जावर या कुत्ते बोल भले न सकें, लेकिन मुश्किल समय में अपने मालिक के परिवार के साथ खड़े रहते हैं. कुछ यही प्यार और लगाव वेंकन्ना के मामले में भी देखने को मिला. वह कुत्ता, जो अपने मालिक के साथ उनके जीवन भर रहा, उनकी अंतिम यात्रा में भी उनके साथ गया. ऐसे समय में जब इंसानों के बीच के बीच प्यार और लगाव कम होता जा रहा है, तो एक मूक प्राणी द्वारा दिखाया गया लगाव लोगों को भावुक कर गया.

    Share:

  • महिला ने सर्च किया आई हॉस्पिटल का नंबरः ठग से हो गई कनेक्ट, 5 रुपए ट्रांसफर का झांसा देकर ऐंठे 3.96 लाख

    Mon Sep 21 , 2026
    इंदौर। इंदौर में आंखों के डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली अनीता जैन ने आंखों के इलाज के लिए राजेश नेत्रालय अस्पताल का नंबर गूगल पर सर्च किया था। सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने खुद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved