img-fluid

दिल्ली की रोहिणी जेल में मर्डर से मचा हड़कंप, झगड़े के बाद कैदी पर धारदार हथियार से हमला

September 21, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब धारदार हथियार से हमला कर एक कैदी की हत्या कर दी गई। जिस कैदी की हत्या हुई वह आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल में बन्द था। इस विचाराधीन कैदी का जेल के कुछ कैदियों के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कुछ कैदियों ने विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कैदी की मौत हो गई।


  • बताया जाता है कि यह घटना रोहिणी जेल के वार्ड 3 में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई। जिस कैदी की हत्या हुई वह कोई बड़ा गैंगस्टर नहीं है। यह भी बताया गया कि यह घटना किसी गैंगवार से जुड़ी हुई नहीं है। जिस कैदी की हत्या हुई उसका नाम प्रमोद बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचता था। इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। भोला और मुकेश नाम के कैदियों पर प्रमोद की हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • सूडान: सोने की खदान ढहने से 11 की मौत, 30 लोग घायल

    Mon Sep 21 , 2026
    डेस्क। उत्तर-पूर्वी सूडान में सोने की खदान की एक सुरंग ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश जारी है। रविवार को हुई यह घटना सूडान में एक हफ्ते के अंदर सोने की खदान के ढहने की दूसरी घटना है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved