img-fluid

108 एंबुलेंस में मरीज की जगह आलू-प्याज, मंडी में खड़ी मिली एंबुलेंस, वीडियो वायरल

September 21, 2026

​मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में स्वास्थ्य विभाग की एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली करतूत उजागर हुई है। एक तरफ जहां जिले के दूर-दराज़ इलाकों में गंभीर मरीजों को समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने की शिकायतें आए दिन सामने आती रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ जीवनदायिनी कही जाने वाली इस आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल अब मरीजों की जगह सब्जियां और सवारियां ढोने के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है।

​पूरा मामला शहर के हीरो होंडा चौक का है, जहां रविवार देर रात करीब 11:30 बजे बीच सड़क पर एंबुलेंस खड़ी कर उसके पीछे के दरवाजे खोले गए। एंबुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर की जगह सब्जियों से भरे कट्टे और बड़े-बड़े बोरे ठूंस-ठूंस कर लादे गए। इसके बाद बाहर खड़े एक युवक ने एक व्यक्ति को गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठाकर गेट बंद कर दिया। थोड़ी दूर आगे जाने पर वह व्यक्ति गाड़ी के आगे वाले हिस्से में जाकर बैठ गया और चालक एंबुलेंस को तेज रफ्तार से भगा ले गया।

वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है और 108 एंबुलेंस की मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने इसे बेहद संगीन मामला बताया है।

एंबुलेंस पायलट-EMT को नोटिस

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब एंबुलेंस में सब्जी ढोने की बात सामने आई है, जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला समन्वयक संतोष सिंह ने एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। सवाल अब भी कायम है कि जब किसी की सांसें अटकी हों, तब क्या सरकारी एंबुलेंस महज किराया कमाने की निजी मालगाड़ी बनकर रहेगी?

 

Share:

  • नाव संघ अध्यक्ष हत्याकांड का खुलासा, सोते समय रॉड से वार कर उतारा था मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

    Mon Sep 21 , 2026
    मध्य प्रदेश के मंडला में नाव संघ अध्यक्ष की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्यारों ने सोते समय रॉड से हमला किया था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मंडला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved