img-fluid

निशात ने बना ली थी सऊद से दूरी… लखीमपुर हत्याकांड में ब्रेकअप एंगल

September 22, 2026

शाहपुरा: शाहपुरा कोठी स्थित ‘चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल’ में लेडी टीचर निशात फातिमा की हत्या और आरोपी सऊद अंसारी के सुसाइड मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस सनसनीखेज वारदात में ‘ब्रेकअप और दूरी’ की नई थ्योरी सामने आ रही है. पुलिस और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों के मुताबिक, दोनों के बीच सालों से नजदीकी संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से निशात ने सऊद से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी. इसी बात से बौखलाकर आरोपी ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया.

जांच में सामने आया है कि निशात फातिमा का परिवार करीब 10 साल पहले सुल्तानपुर से लखीमपुर आया था और शुरुआत में नौरंगाबाद इलाके में सऊद अंसारी के घर किराए पर रहा. इसी दौरान दोनों परिवारों में गहरी पहचान हुई और दोनों बच्चों ने चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल से साथ में पढ़ाई की. समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और वे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए.


  • स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. निशात ने सऊद से संपर्क कम कर दिया था और पिछले कुछ समय से बातचीत पूरी तरह बंद थी. सऊद लगातार संपर्क साधने और बातचीत करने की कोशिश कर रहा था. वहीं, परिजनों का आरोप है कि वह निशात पर शादी करने का अनुचित दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर निशात ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली थी और ब्रेकअप कर लिया था.

    वारदात के बाद आरोपी सऊद अंसारी के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में कुछ बेहद भावनात्मक और निराशा से भरी पोस्ट सामने आई हैं. पोस्टों के मजमून से साफ है कि वह रिश्ते में आई दूरी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे डिजिटल साक्ष्यों का फोरेंसिक विश्लेषण करा रहे हैं. सोमवार को इसी सनक में सऊद स्कूल परिसर में घुसा. CCTV में कैद फुटेज के मुताबिक वह निशात को सीढ़ियों से खींचकर पहली मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने पहले शिक्षिका को गोली मारी और फिर खुद को भी उड़ा लिया.

    मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स (CDR), सोशल मीडिया गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की मुख्य वजह आधिकारिक रूप से स्पष्ट की जाएगी.

    Share:

  • रिश्तेदारों के विदेशी पते पर छात्रों ने जबलपुर में पाया दाखिला

    Tue Sep 22 , 2026
    वेटेरनरी विवि में एनआरआई सीटों में प्रवेश, मंगलवार को कश्मीर और लद्दाख वर्ग की होगी काउंसलिंग जबलपुर। नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में वेटेरनरी स्नातक पाठ्यक्रम की 15 एनआरआई सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद कुल 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से सोमवार की काउंसलिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved