img-fluid

देवास जिले के जय मीणा ने किया कमाल, एशियन गेम्स में पाकिस्तान को थमाई करारी हार

September 22, 2026

देवास: क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा देखने लायक रहता है. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान लगभग हर खेल में भारत के खिलाफ संघर्ष करता नजर आया है. अब एशियन गेम्स 2026 के दौरान मेंस सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भी भारत का दबदबा देखने को मिला और पाकिस्तान के हुसैन अरैन को हार का सामना करना पड़ा. भारत के एथलीट जय मीणा ने 4-0 से एकतरफा मैच में हुसैन को चारों खाने चित कर दिया. बता दें कि जय मीणा मध्यप्रदेश के देवास जिले के रहवासी है.

जय मीणा ने भारत को दिलाई बड़ी जीत
एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को सॉफ्ट टेनिस की मेंस सिंगल्स प्रतियोगिता शुरू हुई. ग्रुप D में भारत के जय मीणा और पाकिस्तान के हुसैन अरैन के बीच मैच हुआ. पहले सेट में जय मीणा का 4-2 से पलड़ा भारी रहा. इसके बाद दूसरे सेट में जय मीना ने 4-0 और तीसरे सेट में 4-2 से बढ़त बनाई. मैच पूरी तरह से उनके हाथ में था और उन्होंने चौथा सेट 4-0 से अपने नाम करके मैच जीत लिया. भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी एथलीट को हराकर सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली.


  • क्या है सॉफ्ट टेनिस के नियम?
    सॉफ्ट टेनिस असल में ट्रेडिशनल लॉन टेनिस से अलग है. इसमें हल्की और सॉफ्ट रबर की गेंद का उपयोग होता है. सिंगल्स मैचों का आयोजन बेस्ट ऑफ सेवन फॉर्मेट में होता है. जो भी खिलाड़ी चार राउंड सबसे पहले जीत जाता है, उसे मैच का विजेता घोषित कर दिया जाता है. जय मीणा ने शुरुआती चार सेट जीत लिए और हुसैन को वापसी करने का मौका ही नहीं दिया, जिस वजह से वह ग्रुप D में टॉप पर रहे और क्वार्टरफाइनल में मैच तय कर लिया.

    जय मीणा के लिए शानदार कमबैक
    एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा को पाकिस्तान के हुसैन अरैन पर जीत मिलने से पहले मिक्स्ड डबल्स में हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने आद्या तिवारी के साथ 21 सितंबर को मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें हार मिली थी. उनका सामना फिलीपींस की क्रिस्टी सानोसा और शेरविन रे नगुइट से हुआ था. आद्या-जय को 2-5 से हार मिली. इससे पहले उन्होंने राउंड-रॉबिन स्टेज में तीन मैच खेले थे, जिसमें से उन्हें जीत मिली थी. अब मीना ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर जोरदार कमबैक किया है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया होगा. अभी तक जय मीना के विरोधी का ऐलान नहीं हुआ है, क्योंकि अन्य ग्रुप्स के मैच बचे हैं.

    Share:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने एशियन गेम्स में श्रीलंका को परास्त कर स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

    Tue Sep 22 , 2026
    नई दिल्ली । एशियन गेम्स में श्रीलंका को परास्त कर स्वर्ण पदक जीतने पर (On winning Gold Medal by defeating Sri Lanka in Asian Games) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी (Prime Minister Modi congratulated Indian Women’s Cricket Team) । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved