img-fluid

बिहार: गंगा में कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे; 1 की मौत, 6 लापता

September 23, 2026

बाढ़/पटना. पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में कर्मा पूजा (Karma Puja) के बाद मूर्ति विसर्जन (idol immersion) के दौरान बड़ा हादसा (Major tragedy) हो गया। बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन समेत 11 लोग डूबने लगे। हादसे में चार लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं, छह लोगों की तलाश अभी जारी है। अलग-अलग घटनाओं के बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है।

बाढ़ में मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करने लगे युवक, दो डूबे
बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे तीन युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने इनमें से एक युवक को बचा लिया, जबकि दो युवक नदी में डूब गए। डूबे युवकों की पहचान गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार (10), पिता प्रेम पंडित और सुजीत कुमार (15), पिता बबलू चौधरी के रूप में हुई है। पीयूष की मां पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को मूर्ति विसर्जन के लिए भेजा था। उसके पिता भी पीछे से गंगा घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीयूष का एक दोस्त भी मूर्ति विसर्जन के लिए वहां पहुंचा।


  • मूर्ति विसर्जन के बाद दोस्त ने पीयूष समेत अन्य युवकों से स्नान करने के लिए कहा। इसके बाद सभी एक साथ गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान तीन युवक डूबने लगे। एक युवक को लोगों ने बचा लिया, लेकिन उनका बेटा पीयूष गंगा में डूब गया। बाढ़ की अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि दो युवक गंगा में डूब गए हैं। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। स्थानीय गोताखोर भी दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं।

    अथमलगोला में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान भाई-बहन डूबे
    वहीं, अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर-9 में कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन गंगा में डूब गए। दोनों की तलाश की जा रही है। अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

    बख्तियारपुर में छह युवक डूबने लगे, तीन को बचाया
    बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास गंगा नदी में भी कर्मा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन के लिए गए छह युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने इनमें से तीन युवकों को बचा लिया, जबकि तीन युवक नदी में डूब गए। बाद में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो युवकों की तलाश जारी है।

    मृतक युवक की पहचान देदौर गांव के बबलू बगीचा निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। वह रामेश्वर मोची का पुत्र था। वहीं, डूबे दो युवकों की पहचान गोलू कुमार, पिता अनिल कुमार और बलवीर कुमार, पिता निर्मल मोची के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलवीर कुमार अपने माता-पिता का एक ही बेटा था।

    बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि छह युवक मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो युवकों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गई है और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। स्थानीय स्तर पर भी गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

    Share:

  • टेक्सास की 90 फुट हनुमान प्रतिमा पर फिर विवाद, जेसी ह्यूजेस की पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

    Wed Sep 23 , 2026
    ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास (Texas, USA) स्थित शुगर लैंड में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर परिसर (Shri Ashtalakshmi Temple Complex) में स्थापित 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान (Lord Hanuman) की प्रतिमा एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। कंजर्वेटिव यूट्यूबर और MAGA समर्थक जेसी ह्यूजेस ने सोशल मीडिया पर इस प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved