img-fluid

घर की छत पर पहुंचा शेर का परिवार, घंटों बैठे रहा; गांववालों में हड़कंप

September 23, 2026

सोमनाथ: आपने घर की छत पर बिल्ली, कुत्ते, बंदर और लंगूर तो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने किसी घर की छत पर शेर या शेरों के परिवार को बैठे देखा है. ये बात सुनने और कल्पना करने में बहुत डरावनी लगती है, मगर ऐसा हुआ है. एक घर की छत पर शेरों का परिवार आकर बैठ गया. शेरों के परिवार का छत पर बैठे रहने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है.

ये अद्भुत और डरावनी घटना गुजरात के गिर सोमनाथ के झुडवाडली गांव में घटी. यहां एक शेर परिवार एक घर की छत पर आ गया. जानकारी के अनुसार, जब शेरों का परिवार घर की छत पर आया तो इससे घर के मालिक और उसके परिवार में चिंता का माहौल बन गया. शेर के परिवार को छत पर बैठा देखकर ग्रमीमों में हड़कंप मच गया. ग्रामीण भी चिंतित हो गए.


  • गांव में बारिश के बीच एक शेर, तीन शेरनियों और दो शेर के शावकों सहित कुल छह शेर घंटों तक घर की छत पर बैठे रहे. यह दृश्य जितना डरावना था, उतना ही अद्भुत भी था. मानो शेर का परिवार बारिश से बचने के लिए छत पर शरण लिए हुए हो. इस पूरी घटना को घर के मालिक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

    बताया जा रहा है कि शेर झुडवाडली गांव और आसपास के इलाकों में रहा करते हैं, इसलिए ग्रामीणों को यहां पर अक्सर शेर दिखाई दे जाते हैं. वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद शेरों की उपस्थिति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि शेर का परिवार घर की छत पर बैठा हुआ है. वीडियो में तीन शेर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इलाके में इसकी चर्चा है.

    Share:

  • BJP ने जारी की प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट, जानें मध्यप्रदेश में किसे मिली जिम्मेदारी

    Wed Sep 23 , 2026
    नई दिल्ली। BJP ने आज (बुधवार को) राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें यूपी और पंजाब जैसे वो राज्य भी शामिल हैं, जिनमें कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जगदीश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved