
डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं, जहां उनका बहुत भव्य स्वागत किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप एयरपोर्ट पर खुद प्रोटोकॉल तोड़कर पहुंच गए. लेकिन इस दौरे की शुरुआत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में अमेरिकी सैनिक जमीन पर हाथ और घुटनों के बल बैठकर रेड कार्पेट पर हाथ फेरते दिख रहे हैं. देश की सेवा करने वाले वीरों का ये हाल देखकर दुनिया भर के लोग ये नजारा देखकर पूरी तरह कंफ्यूज हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉशिंगटन डीसी के बाहर बने ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज’ हवाई अड्डे पर चीनी राष्ट्रपति के विमान के उतरने से ठीक पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था. तभी यूनिफॉर्म में मौजूद अमेरिकी सेना के जवान जमीन पर अपने हाथों और घुटनों के बल बैठ गए. ये जवान रेड कारपेट की सलवटें मिटा रहे थे और उस पर जमी धूल को साफ कर रहे थे.
इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनिया सुपरपावर कहे जाने वाले देश की आर्मी का हाल देखकर हैरान है. दुनिया की सबसे पावरफुल आर्मी यानी अमेरिकी सेना के जवानों को किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए इस तरह जमीन पर बैठकर काम करते हुए बहुत कम देखा जाता है. जवानों की इस मेहनत का मकसद सिर्फ एक था, शी जिनपिंग जब विमान की सीढ़ियों से नीचे उतरें, तो उनके स्वागत में कोई कमी न दिखे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved