img-fluid

बिहार में कानून-व्यवस्था का ‘जनाजा’ उठ गया – राजद नेता तेजस्वी यादव

September 24, 2026


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था (Law and Order in Bihar) का ‘जनाजा’ उठ गया है (Has been laid to Rest) ।


  • पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, “जमुई के बाद समस्तीपुर का वीडियो वायरल हो रहा है, यह बेहद दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बिहार में पहली बार भाजपा का कोई मुख्यमंत्री बना है और कानून-व्यवस्था का ‘जनाजा’ उठ गया है। कानून-व्यवस्था बस नाम की रह गई है। बिहार में प्रतिदिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। आपराधिक छवि वाला व्यक्ति जब मुख्यमंत्री बनता है तो इसी तरह की स्थिति उत्पन्न होती है।”

    तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हमने बयान देखा कि उन्होंने रील के बारे में बोला है। रील बनाओगे तो मारे जाओगे, यानी रील नहीं बनता तो बच जाता। वे क्या कहना चाहते हैं कि ‘रील मत बनाओ, कांड करो’। मुख्यमंत्री खुद अपराधी हैं और नया-नया आइडिया दे रहे हैं। बिहार में इतने गंभीर मामले सामने आ रहे हैं और मुख्यमंत्री मजाक कर रहे हैं। बिहार लगातार शर्मसार हो रहा है। मुख्यमंत्री जाति देखकर कार्रवाई करेंगे या मामले को दबवाएंगे। शुरू से ही हम लोगों ने कहा है कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। ये लोग अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, “ऐसा कोई दिन नहीं है जब महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ घटनाएं न घट रही हों। घर में गोली मारी जा रही है। बच्चियों के साथ प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म करके मार दिया गया। सम्राट चौधरी अगर अपनी जुबान के पक्के हैं तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार में पूरी तरह से ‘राक्षसराज’ कायम हो चुका है। मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती हैं।”

    Share:

  • भाजपा नेत्री माधवी लता की कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

    Thu Sep 24 , 2026
    बागलकोट । भाजपा नेत्री माधवी लता के कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रवेश पर (On BJP leader Madhavi Latha’s entry into Karnataka’s Bagalkot District) प्रतिबंध लगाया (Ban Imposed) । जिला प्रशासन ने 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उनके प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, साथ ही आदेश के उल्लंघन पर जिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved