
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बिलोआ कस्बे में पहाड़ों को खोद गिट्टी का अवैध उत्खनन रोकने के लिए जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान और SSP धर्मवीर सिंह ने 8 चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। इन चेकिंग प्वाइंट पर तमाम पुलिस कर्मी और राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी दिन रात पहरेदारी कर रहे हैं। जिससे उत्खनन रोका जा सके लेकिन माफिया पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर इस अवैध काम को लगातार अंजाम दे रहा है।
मामले की जब शिकायत हुई तो SDM नवकिरण कौर ने बुधवार–गुरुवार की अर्ध रात्रि दल बल के साथ छापामार कार्रवाई की लेकिन पूरी दम–खम से की गई कार्यवाही में सिर्फ 5 डंफर ही पकड़े जा सके। जिन्हें बिलोआ थाने के सुपुर्द किया गया है। लेकिन बड़ी बात ये है कि जब प्रशासनिक कार्यवाही की गई तब पहाड़ों के बीच बड़ी संख्या में L&T मशीनें और डंपर खनन करते नजर आए। लेकिन प्रशासन सिर्फ 5 पर ही कार्यवाही कर सका।
मामले में SDM नवकिरण कौर का कहना है कि 5 डंफरो को अवैध उत्खनन के साथ पकड़ा गया है कार्यवाही अभी जारी है। जो वाहन मिले हैं उनको लेकर सीमांकन कराया जा रहा है जिससे पता चल सके कि उत्खनन वैध या अवैध किस रूप में चल रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved