
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को सरकार (Government) के कामकाज को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए मंत्रियों को लोगों से सीधा संवाद करने, उनसे जुड़ने, फीडबैक लेने एवं सरकारी नीतियों को जमीन पर उतारने का निर्देश दिया। मोदी ने चिंतन शिविर के दूसरे दिन जनहित में सुधार की गति तेज करने और विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए सभी मंत्रालयों से पांच साल का रोडमैप मांगा है।
चिंतन शिविर में पीयूष गोयल समेत 6 मंत्रियों के प्रजेंटेशन के बाद पीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि इनका लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा, सरकार के लिए सुधार महज एक शब्द नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का मंत्र है। एक दर्जन मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा ः प्रधानमंत्री ने करीब एक दर्जन मंत्रालयों के काम की समीक्षा भी की। उन्होंने आयुष्मान भारत समेत कुछ योजनाओं की पहुंच के संदर्भ में मंत्रियों से सवाल भी पूछे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved