img-fluid

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, राहुल गांधी की अगुवाई में आज देशव्यापी प्रदर्शन

September 25, 2026

नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष (LOP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग (election Commission) को लेकर सामने आई रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) पर तीखा हमला किया. अब कांग्रेस शुक्रवार को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने वाली है. तमाम विपक्षी पार्टियों ने भी राहुल गांधी का समर्थन किया.

राहुल गांधी ने गुरुवार को CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार उस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जिन्हें वे साजिशकर्ता कहते हैं. कांग्रेस सांसद ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने जो किया है वह देशहित के खिलाफ है. राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पास बहुत सारी जानकारी है और जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे.


  • राहुल गांधी ने इस मुद्दे को ‘वोट चोरी’ और ‘कानून चोरी’ से जोड़ा. राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों ने इसके लिए CEC को दोषी माना था. दरअसल, राहुल गांधी की यह टिप्पणी एक अखबार की एक खोजी रिपोर्ट के एक दिन बाद आई. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पिछले 10 महीनों में देश भर में SIR के दौरान दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी.

    विपक्ष ने किया राहुल का समर्थन
    आरजेडी, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने राहुल गांधी के बयानों का समर्थन किया है. RJD ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बिहार बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पटना के सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन का ऐलान किया है.

    इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार: अखिलेश यादव
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि अब यह साफ हो चुका है कि वहीं(ECI) से बेईमानी हो रही थी. उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘हमने मुंह नुचवा सुना था, आज पहली बार चुनाव नुचवा सुन रहे हैं. इन्होंने चुनाव नोच लिया.’

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हो: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार ने जानबूझकर वोटर लिस्ट से लगभग 13 करोड़ नाम हटाने की अनुचित अनुमति देकर चुनाव कराया.

    देशव्यापी विरोध करेगा विपक्ष
    शुक्रवार को इस मामले में देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन होने वाला है. RJD ने शुक्रवार को पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए पटना के सभी जिलों में उनका पुतला फूंकेगी. वहीं, कांग्रेस शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.

    मध्य प्रदेश में भी CEC के खिलाफ दोपहर 12 बजे से प्रोटेस्ट होने वाला है. मध्य प्रदेश, असम, दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में कांग्रेस प्रदर्शन करने वाली है. पंजाब में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा. तो वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ता, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और AICC दिल्ली प्रभारी काज़ी निज़ामुद्दीन के नेतृत्व में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रोटेस्ट करने वाले हैं.

    दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट
    इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने वाली है. दोपहर एक बजे से भारतीय युवा कांग्रेस यह प्रदर्शन करने वाली है.

    लेफ्ट पार्टियां भी करेंगी प्रोटेस्ट
    वामपंथी दलों ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. CPI(M), CPI, CPI(ML)-लिबरेशन के साथ-साथ रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने संयुक्त बयान जारी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रोटेस्ट की घोषणा की है.

    CJP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस मामले में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दे दी है. CJP का कहना है कि अगर वे 48 घंटे के अंदर CEC ज्ञानेश कुमार पद नहीं छोड़ते हैं, तो “जंतर-मंतर 2.0” समेत देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

    Share:

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी और एस जयशंकर समेत सभी VVIPs का वेरिफिकेशन पूरा, नहीं कटेगा नाम

    Fri Sep 25 , 2026
    नई दिल्ली. दिल्ली में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नोटिस पाने वाले कई प्रमुख मतदाताओं के विवरण का फील्ड वेरिफिकेशन (Field Verification) कर लिया गया है. चुनाव अधिकारियों (Election officials) के मुताबिक, सत्यापन के बाद उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित रखे गए हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved