img-fluid

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर गरजीं बंदूकें, गुलिस्तान सेक्टर में तालिबान और पाकिस्तानी सेना में झड़प

September 25, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan and Afghanistan) के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित गुलिस्तान सेक्टर (Gulistan Sector) में अफगान तालिबान लड़ाकों (Gulistan Sector) के कथित रूप से पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसने और हमला करने के प्रयास के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में कई अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। हालांकि, अफगान तालिबान की ओर से इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान के सरकारी रेडियो ने भी गुलिस्तान सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को विफल करने और कई तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की जानकारी दी है।

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सीमा क्षेत्र में आधी रात के बाद भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। ताजा झड़प ऐसे समय हुई है, जब पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच सीमा तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले भी एक-दूसरे पर सीमा पार हमलों और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप लगाते रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल उसके खिलाफ हमले करने वाले आतंकी समूहों द्वारा किया जा रहा है, जबकि काबुल इन आरोपों से इनकार करता है।


  • 24 सितंबर को अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

    सीमा पर ताजा झड़प से एक दिन पहले, 24 सितंबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर हवाई और ड्रोन हमले किए थे। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने कहा था कि ये हमले अफगान क्षेत्र से पाकिस्तान में भेजे गए ड्रोन के जवाब में किए गए। पाकिस्तान के मुताबिक 23 सितंबर को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अफगानिस्तान से आए आठ ड्रोन मार गिराए थे। इसके बाद ड्रोन लॉन्च और स्टोरेज से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।

    हालांकि, अफगान तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है। रॉयटर्स के अनुसार, अफगान पक्ष ने कम से कम चार नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। तालिबान ने इन हमलों की निंदा करते हुए जवाब देने की चेतावनी भी दी थी।

    21 सितंबर को भी पाकिस्तान ने की थी एयरस्ट्राइक

    इससे पहले 21 सितंबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान ने इन हमलों में 28 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया था। वहीं अफगान अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की ओर से इन हमलों में नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी। रॉयटर्स के मुताबिक अफगान अधिकारियों ने तीन नागरिकों के मारे जाने की जानकारी दी थी।

    लगातार बढ़ रहा सीमा तनाव

    पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ड्रोन, सीमा पार गोलीबारी और हवाई हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। पाकिस्तान का कहना है कि वह अपनी सीमा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं अफगान तालिबान पाकिस्तान के हवाई हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताता रहा है। गुलिस्तान सेक्टर की ताजा घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस घटना में तालिबान लड़ाकों के मारे जाने संबंधी पाकिस्तानी दावे की अफगान पक्ष से अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    Share:

  • 'अमेरिका और जापान में भी होती हैं ऐसी घटनाएं', समस्तीपुर छेड़छाड़ मामले पर मंत्री अशोक चौधरी का बयान, तेजस्वी ने घेरा

    Fri Sep 25 , 2026
    पटना। बिहार के समस्तीपुर (Bihar – Samastipur) में छात्रा से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले पर सवाल पूछे जाने पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ बिहार में नहीं होतीं, बल्कि अमेरिका और जापान जैसे देशों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved