img-fluid

बिहार की लड़की का राजस्थान में सौदा, ₹2 लाख में बेचा; ऐसे बची मासूम

September 25, 2026

जैसलमेर: जैसलमेर जिले के पोकरण में नाबालिग बेटी की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिहार के अरवल जिले में रहने वाले एक पिता ने अपनी दूसरी पत्नी और कुछ परिचितों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी का 2 लाख रुपए में सौदा कर दिया. इसके बाद पोकरण निवासी एक युवक ने नाबालिग से शादी कर उसे अपने साथ रखा. मामले की जानकारी मिलने के बाद बालिका के चाचा ने पोकरण थाने में शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत मिलते ही तेजी से कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर ASP वीरेंद्र सिंह के सुपरविजन में टीम गठित की गई. पुलिस को शिकायत में बताया गया था कि नाबालिग को बिहार से पोकरण लाकर रखा गया है. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और पुरोहितसर क्षेत्र में दबिश दी. यहां से पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया. मामले में पोकरण निवासी टीकमचंद पुत्र चौथाराम माली को भी गिरफ्तार किया गया है.


  • शिकायत में नाबालिग के चाचा ने आरोप लगाया कि अरवल जिले में रहने वाले उसके पिता ने अपनी दूसरी पत्नी और परिचितों के साथ मिलकर बेटी का 2 लाख रुपए में सौदा किया था. आरोप है कि टीकमचंद माली ने नाबालिग से शादी की और उसे अपने साथ पोकरण में रखा हुआ था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग को बिहार से राजस्थान कैसे लाया गया और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे?

    नाबालिग को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया. समिति के निर्देश के अनुसार, बालिका को उसके सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस उसकी सुरक्षा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी काम कर रही है. मामला मूल रूप से बिहार के अरवल जिले से जुड़ा होने के कारण पोकरण पुलिस ने जीरो नंबर FIR दर्ज की है. इसके बाद मामले को आगे की जांच के लिए अरवल थाना पुलिस को भेज दिया गया है. अब अरवल पुलिस नाबालिग के पिता, उसकी दूसरी पत्नी, परिचितों और इस सौदे में शामिल संभावित बिचौलियों की भूमिका की जांच करेगी.

    Share:

  • खाने में बाल मिलने पर विवाद, पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट

    Fri Sep 25 , 2026
    पुरी। ओडिशा के पुरी में खाना खाने को लेकर शुरू हुआ एक विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कर्नाटक के मैसूर से पुरी घूमने आए पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved