img-fluid

MP: शिवपुरी में अवैध हथियारों के साथ पकड़ाया युवक…8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

September 26, 2026

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) में सिरसौद और हिम्मतपुर पुलिस (Sirsaud and Himmatpur police) ने संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हथियार नीले बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, दतिया का 20 वर्षीय युवक अवैध हथियारों की खेप के साथ पकड़ा गया। सिरसौद थाना पुलिस और हिम्मतपुर चौकी की संयुक्त टीम ने खोरघार की पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए अंशुल अहिरवार को पकड़ा। उसके नीले रंग के बैग से 32 बोर की 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जब्त हथियारों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई गई है।


  • बैग में रखी थीं 8 पिस्टल और 10 कारतूस
    पुलिस के अनुसार, आरोपी अंशुल पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार ग्राम छता, थाना बड़ौनी का रहने वाला है। वह वर्तमान में दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में रह रहा था। खोरघार की पुलिया के पास पुलिस टीम ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास मौजूद नीले रंग के बैग से 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले।

    पूछताछ में साथियों के नाम बताए
    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंशुल ने हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। ये लोग फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था, इसकी जानकारी जुटाने के लिए हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

    Share:

  • शमी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच हसीन जहां बोलीं- जहां से वह लड़ेंगे, वहीं से मैं भी उतरूंगी

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी  (Mohammed Shami) के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (assembly elections) लड़ने की अटकलों के बीच उनकी पत्नी हसीन जहां ने बड़ा बयान दिया है। हसीन जहां ने कहा है कि अगर शमी चुनाव लड़ते हैं तो वह भी उसी सीट से उनके खिलाफ चुनाव मैदान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved