img-fluid

परिणीति चोपड़ा ने याद किया मुश्किल दौर, बोलीं- काम नहीं मिला तो घर बैठी, गलत फिल्मों और फैसलों से सीखा

September 26, 2026

नई दिल्ली ।बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे करने जा रही हैं। उन्होंने अपने अब तक के सफर (Journey) को याद करते हुए करियर के मुश्किल दौर (Career) , काम से जुड़े अनुभव (Experience) और निजी जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके करियर में एक ऐसा समय भी आया था, जब उनके पास कोई काम नहीं था और उन्हें घर पर बैठना पड़ा था। वहीं, एक दौर ऐसा भी रहा जब लगातार काम के कारण परिवार (Family) के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया था।

परिणीति ने बताया कि वह किसी फिल्मी परिवार से नहीं आती हैं। ऐसे में करियर के दौरान उनसे जो भी गलतियां हुईं, वे सब लोगों के सामने ही हुईं। उन्होंने माना कि कभी फिल्मों का गलत चुनाव हुआ, कभी फैशन को लेकर फैसले सही नहीं रहे और कभी पब्लिक रिलेशन से जुड़े निर्णय भी उनके पक्ष में नहीं गए। उनके मुताबिक, इन सभी अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और समय के साथ वह अपने फैसलों को बेहतर तरीके से समझने लगीं।

अपने अभिनय सफर के साथ परिणीति ने ओटीटी पर भी कदम रखा है। वह वेब सीरीज ‘शक – ट्रस्ट नो वन’ में एक मां की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी आठ साल से लापता बेटी की तलाश जारी है। कहानी में उसे अपने ही परिवार के लोगों पर शक होता है। अभिनेत्री ने बताया कि इस तरह की सस्पेंस थ्रिलर में काम करना उन्हें काफी पसंद आया, क्योंकि इसमें दर्शकों के लिए आखिरी समय तक रहस्य बनाए रखना जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि सीरीज की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी थी, इसलिए कहानी से जुड़े राज को सुरक्षित रखना उनके लिए अहम था। भावनात्मक दृश्यों को समझने के लिए उन्होंने सेट पर सोनी राजदान से मदद ली, जबकि कहानी की अलग-अलग कड़ियों को समझने में हरलीन सेठी ने भी उनकी सहायता की।

मां बनने के बाद कामकाजी महिलाओं को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी परिणीति ने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि किसी नई मां को यह बताने का अधिकार दूसरों को नहीं है कि उसे कब काम पर लौटना चाहिए। अगर कोई महिला खुद ब्रेक लेना चाहती है, तो यह उसका फैसला होना चाहिए, लेकिन अपनी इच्छा से काम जारी रखने वाली मां को लेकर भी अनावश्यक सवाल नहीं उठने चाहिए।

परिणीति ने मां बनने के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर भी अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर पर दिखाई देने वाले स्ट्रेच मार्क्स मां बनने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक, जिस तरह जिम में मेहनत के बाद एब्स को मेहनत का परिणाम माना जाता है, उसी तरह स्ट्रेच मार्क्स को भी मां बनने की ताकत का प्रमाण समझा जा सकता है।

मां बनने के बाद कई अभिनेत्रियों के बढ़े वजन पर होने वाली ट्रोलिंग पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को दूसरे के शरीर और निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उनके मुताबिक, बच्चे को जन्म देना बेहद कठिन प्रक्रिया है और इसके बाद शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह अपने शरीर के निशानों को देखकर मुस्कुराती हैं और ऐसी टिप्पणियों पर समय बर्बाद नहीं करना चाहतीं।


  • काम और परिवार के बीच संतुलन को लेकर परिणीति ने कहा कि अगर मेकर्स के साथ पहले से स्पष्ट बातचीत हो, तो कामकाजी मां के लिए चीजों को व्यवस्थित किया जा सकता है। उनका मानना है कि आज की युवा महिलाएं करियर और परिवार दोनों को साथ लेकर चलना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए काम की जगह पर समझदारी और सहयोग जरूरी है, ताकि बिना किसी अनावश्यक तनाव के दोनों जिम्मेदारियों को साथ निभाया जा सके।

    Share:

  • सतना में ब्रेकअप से नाराज युवक ने युवती पर किया चाकू से हमला, डेढ़ घंटे में गिरफ्तार

    Sat Sep 26 , 2026
    सतना। मध्य प्रदेश के सतना में पुराने प्रेम संबंध (Romantic relationship) खत्म होने से नाराज युवक ने दिनदहाड़े स्कूटी से जा रही युवती पर चाकू से हमला (Knife attack) कर दिया। घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गेट के सामने हुई। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved