img-fluid

सतना में ब्रेकअप से नाराज युवक ने युवती पर किया चाकू से हमला, डेढ़ घंटे में गिरफ्तार

September 26, 2026

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में पुराने प्रेम संबंध (Romantic relationship) खत्म होने से नाराज युवक ने दिनदहाड़े स्कूटी से जा रही युवती पर चाकू से हमला (Knife attack) कर दिया। घटना 24 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गेट के सामने हुई। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे के भीतर उसे टिकुरिया टोला से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती के मुताबिक, वह स्कूटी से जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह कुछ समझ नहीं पाई। युवती ने बताया कि आरोपी पीछे से आया था और वार करने के बाद मौके से भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया।


  • दो साल से थी बातचीत, युवती ने बंद कर दिया था संपर्क

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सागर उर्फ सूरज जाटव के रूप में हुई है। सीएसपी सतना मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी और युवती के बीच करीब दो साल से बातचीत थी और दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध रहे थे। कुछ समय पहले युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात को लेकर वह नाराज था।

    पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह आरोपी ने गंवारी तिराहे के आगे युवती पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    पूछताछ में हमले की बात स्वीकार करने का दावा

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने युवती के साथ पुराने संबंध होने की बात बताई और हमला करने की बात स्वीकार की।

    सीएसपी मनीष त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के मुताबिक, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई और करीब डेढ़ घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    Share:

  • मैराथन में भारत की ऐतिहासिक वापसी सावन बरवाल ने जीता सिल्वर बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

    Sat Sep 26 , 2026
    नई दिल्ली। एशियन गेम्स(Asian Games) 2026 में भारतीय एथलेटिक्स (Indian Athletics)के लिए 26 सितंबर का दिन बेहद खास बन गया। नागोया (Nagoya)में भारत के लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल (Runner Sawan Barwal)ने पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उनके इस प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स की मैराथन स्पर्धा में भारत का 44 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved