img-fluid

विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को बताया अपना आखिरी विश्व कप, बोले ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ करेंगे

September 27, 2026

नई दिल्ली ।भारतीय क्रिकेट टीम(Indian cricket team) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) को लेकर अपने भविष्य की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा है कि साउथ अफ्रीका,(South Africa) जिम्बाब्वे (Zimbabwe)और नामीबिया में अगले साल होने वाला 50 ओवर का विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप(worid cup) होगा। कोहली ने इस टूर्नामेंट को अपने लिए खास बताते हुए खिताब (Title) जीतने को मुख्य लक्ष्य बताया है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है। टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा और मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। विराट कोहली ने 2011 में भारत की मेजबानी में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप से अपने विश्व कप करियर की शुरुआत की थी।

2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 अप्रैल को श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। विराट कोहली उस ऐतिहासिक भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने 2015, 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया। इस तरह 2027 का टूर्नामेंट उनके करियर का पांचवां वनडे वर्ल्ड कप होगा।

विराट कोहली के नाम वनडे वर्ल्ड कप में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज हैं। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 765 रन बनाए थे और पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बातचीत के दौरान कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर अपनी योजना बताई। उन्होंने कहा कि वह अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं और अपने आखिरी विश्व कप में भारत को खिताब दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कोहली ने 50 ओवर के विश्व कप की चुनौती का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, इस प्रारूप के विश्व कप में इंटेंसिटी काफी अधिक होती है। टी20 विश्व कप की तुलना में 50 ओवर के विश्व कप में खिलाड़ियों को लंबे समय तक उच्च स्तर की ऊर्जा और प्रदर्शन बनाए रखना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि विदेशी परिस्थितियों में होने वाला 2027 विश्व कप खिलाड़ियों से काफी ऊर्जा मांग सकता है। यही वजह है कि उनके लिए यह टूर्नामेंट अतिरिक्त प्रेरणा लेकर आएगा। कोहली ने साफ किया कि वह मैदान पर अपना सब कुछ देने और विश्व कप जीतने के लक्ष्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए 314 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 14,941 रन दर्ज हैं। 2027 विश्व कप उनके वनडे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।


  • वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। रोहित ने कहा है कि वह विश्व कप का इंतजार कर रहे हैं और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के 2027 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की स्थिति में यह टूर्नामेंट उनके वनडे करियर के लिए अहम पड़ाव होगा।

    Share:

  • गोविंदा से डेटिंग की अफवाहों के बीच कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोपों वाला बयान चर्चा में

    Sun Sep 27 , 2026
    नई दिल्ली । गोविंदा और कोमल रानी(Komal rani) के कथित रिश्ते (Relationship) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का बयान (Statement) सामने आया है। कोमल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा करते हुए सुनीता के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया (Response) दी और उनके खिलाफ कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved