
डेस्क। चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठने के बाद एक बार फिर SIR के मुद्दे पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए भारत की जनता से माफी मांगने का समय आ गया है। आपने बार-बार चुनाव आयोग पर हमले किए और आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने एकतरफा फैसले लिए हैं लेकिन कल पूरे आयोग ने एक साथ साफ कर दिया कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।
कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बोले, ‘आपने लोगों के मन में भ्रम क्यों पैदा करने की कोशिश की? आपका आधार क्या था? आपने चुनाव आयोग पर हमला क्यों किया? राहुल गांधी एक के बाद एक संस्था पर हमला कर रहे हैं। जब भी वे कोई चुनाव हारते हैं, चाहे वह बंगाल हो, असम हो या कोई और जगह, वे तुरंत इस तरह का ड्रामा शुरू कर देते हैं। लोग उन्हें देख रहे हैं और आप देखेंगे कि जनता उन्हें लगातार सजा देगी।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved