img-fluid

कांगो: लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता

September 27, 2026

बुकावु। पूर्वी कांगो में रविवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, लेक किवु में व्यापारियों को लेकर जा रही एक नाव शनिवार रात पलट गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।


  • किस्केहे गांव के प्रमुख फेलिक्स हाबिरागी के अनुसार, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा दक्षिण किवु प्रांत के इदज्वी क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि नाव आखिर किस वजह से पलटी, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जांच की जा रही है। लेक किवु में इससे पहले भी नाव दुर्घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें अधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठते रहे हैं।

    Share:

  • इंदौर राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बसों की नो-एंट्री

    Sun Sep 27 , 2026
    इंदौर। राजवाड़ा क्षेत्र (Rajwada Area) में सिटी बस (City Bus) से हुए सड़क हादसे (Road Accident) के बाद पुलिस (Police) ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों ने राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बसों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए नो-व्हीकल व्यवस्था लागू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस और यातायात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved