
अंबाला। हरियाणा (Haryana) के अंबाला के गांव घुलकोट में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अब तक 9 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।मौके पर 5 जेसीबी मलबे को हटाने में जुटी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। करीब 1000 वर्ग गज में बिल्डिंग बनाई जा रही थी। ऊपर तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। नीचे 10-12 मजदूर लगे थे। ऊपर लेंटर डालने 15 -20 मजदूर लगे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved