img-fluid

प्रीपेड यूजर्स को राहत, मोबाइल रिचार्ज के नए नियम लागू, राघव चड्ढा बोले- सरकार ने मानी मांगें

September 27, 2026

नई दिल्ली: देश के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स (Mobile users) के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अब ग्राहकों को 28 दिन के फेर में पड़कर साल में 13 बार रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा. सरकार ने ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026’ पेश किया है, जिसके तहत मोबाइल कंपनियों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी और सिर्फ कॉलिंग-SMS वाले सस्ते विकल्प देने के निर्देश दिए गए हैं. इस फैसले की जानकारी देते हुए सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इसे आम उपभोक्ताओं की बड़ी जरूरत और सहूलियत बताया.

देश के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अब ग्राहकों को 28 दिन के फेर में पड़कर साल में 13 बार रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा. सरकार ने ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026’ पेश किया है, जिसके तहत मोबाइल कंपनियों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी और सिर्फ कॉलिंग-SMS वाले सस्ते विकल्प देने के निर्देश दिए गए हैं. इस फैसले की जानकारी देते हुए सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इसे आम उपभोक्ताओं की बड़ी जरूरत और सहूलियत बताया.


  • साल में 13 नहीं, केवल 12 बार कराना होगा रिचार्ज
    अब तक टेलीकॉम कंपनियां 1 महीने के नाम पर ग्राहकों को केवल 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान देती थीं. इसका सीधा असर यह होता था कि हर महीने 2 से 3 दिन कट जाते थे और सालभर में यूजर्स को 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज का खर्च उठाना पड़ता था. नए नियमों के बाद अब यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान मिलेंगे, जिससे साल में सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज कराने की जरूरत होगी.

    बिना डेटा वाले केवल Voice और SMS प्लान भी शुरू
    नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को उन यूजर्स के लिए भी खास प्लान लाने होंगे, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स को फायदा: देश में करोड़ों लोग आज भी केवल बात करने के लिए साधारण कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें मजबूरी में महंगे डेटा पैक का भुगतान करना पड़ता था. सस्ते कॉलिंग विकल्प: अब ऐसे उपभोक्ताओं के लिए केवल वॉइस कॉलिंग और एसएमएस वाले सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे.

    संसद में उठाया गया था यह मुद्दा
    राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने इस साल 11 मार्च को संसद में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. उन्होंने सवाल किया था कि 28 दिन का साइकिल बनाकर आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है. उपभोक्ताओं की इस मांग और संसद में उठे सवाल के बाद सरकार ने नियमों में संशोधन कर आम जनता को यह बड़ी राहत दी है.

    Share:

  • MP: मां बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ हुआ बंद, 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद उठाया बड़ा कदम

    Sun Sep 27 , 2026
    आगर मालवा। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर (Maa Baglamukhi Temple) के ठीक सामने 19 सितंबर को हुए दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद अब नलखेड़ा नगर में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हादसे के 9 दिन बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved