img-fluid

‘संपर्क में कई BJP विधायक’, अखिलेश ने बृजभूषण शरण सिंह को भी दिया ऑफर

September 30, 2026

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई दावे किए. एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन सवाल है कि उनको हम एडजस्ट कैसे करेंगे… हम वादा करके धोखा देने वालों में से नहीं हैं. वहीं, बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मेरे उनके साथ संबंध बहुत अच्छे हैं, यूपी के विकास पर हम सब एक हैं. पूर्व IAS दिव्या मित्तल पर अखिलेश ने कहा कि अब उनको तय करना पड़ेगा कि हरा गमछा और लाल गमछा डाल लें.

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो गठबंधन था.. वही रहेगा. वहीं, राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आप सब लोग कैलकुलेशन जानते हैं… लोकतंत्र में नियत संख्या के हिसाब से होना चाहिए… पिछली बार हार का कारण बहुत लोगों को पता है… लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए और बीजेपी की अगर बेईमानी न होती तो समाजवादी पार्टी के 3 सांसद होते.. हम तो बहुत से लोगों से कह रहे हैं कि पुराना पाप धुलना है तो यह मौका भी बहुत अच्छा है.


  • धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी और नई सोच के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का मौक़ा मिला है… कई दलों का कॉर्पोरेट में दबदबा है… कई उद्योगपति समाज में समय-समय पर काम करते हैं, इसलिए उद्योग जगत से जुड़ने के लिए अपनी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला किया है… डॉ राम मनोहर लोहिया बराबरी की बात करते हैं, बराबरी कैसे लाई जा सकती है? कोई राज्य ऐसा नहीं है कि किसी उद्योगपति को उनके यहां ना बुलायें, प्रदेश की उन्नति कैसे आएगी? उद्योग बढ़ेगा तो आय बढ़ेगी और उसी से समानता आएगी.

    कौन होगा प्रत्याशी के सवाल का जवाब देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब गिनती पूरी हो जाएगी, तब बताया जाएगा. वहीं अखिलेश ने कहा कि हम किसान के लिए किसानी सस्ती करेंगे… जो मशीनरी किसान इस्तेमाल करता है हम सपा सरकार आने पर उसे सस्ता करेंगे… इस सरकार में यूरिया, खाद और DAP की कमी है.. सरकार जब इथेनॉल से मुनाफा कमा रही तो किसानों को लाभ क्यों नहीं दे रहे… सपा सरकार बनने पर किसानों को लाभ देंगे.

    अखिलेश ने कहा कि किसानों को सस्ती बिजली और मुफ़्त सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी… जितना हमारा किसान खुशहाल होगा उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी… आज हम यही संकल्प ले रहे किसान सम्मेलन में… किसान का 24 से 48 घंटे में गन्ने का भुगतान होगा… हम सब चौधरी चरण सिंह को हम याद करते हैं और इसलिए क्योंकि उन्होंने किसानों के लिए सबसे पहली लड़ाई लड़ी और फिर महेंद्र टिकैत ने लड़ाई लड़ी.

    INDIA अलायंस की बैठक पर अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी विपक्ष से सीखना चाहिए… वो अलग अलग दिखते हैं लेकिन रहते एक साथ हैं. यूपी में सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे लिए जीत ही सीट का आधार है… बीजेपी को इतना बड़ा कार्यालय बनाने की क्या ज़रूरत थी? वो चुनाव आयोग के दफ्तर में एक फ्लोर ले सकते थे.

    Share:

  • शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी पर बढ़ी हलचल राहुल गांधी से मुलाकात का इंतजार 2017 में छोड़ी थी पार्टी अब फिर लौटने की तैयारी

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली। गुजरात(Gujarat) की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला(Former Chief Minister Shankersinh Vaghela )की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर हलचल तेज हो गई है। करीब एक दशक पहले कांग्रेस छोड़ चुके वाघेला ने अब पार्टी में लौटने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved