img-fluid

MP: ट्रक लूटकर ड्राइवर-क्लीनर की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा

September 30, 2026

राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ट्रक लूट और दोहरे हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो मुख्य आरोपियों आदेश खामरा और जयकरण प्रजापति को दोहरा आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने धारा 302 के तहत दोनों को दो-दो बार आजीवन कारावास दंडित किया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला ट्रक लूटने के बाद ड्राइवर राजेश पंवार और क्लीनर नूर खां की बेरहमी से हत्या करने से जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देने के बाद पहचान छुपाने की नीयत से दोनों के शवों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस जांच के दौरान दोनों के शव अशोकनगर जिले के चंदेरी और मुंगावली क्षेत्रों से बरामद किए गए थे।

शवों की स्थिति डीकंपोज होने के कारण पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए DNA जांच कराई थी। डीएनए रिपोर्ट और अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए मजबूत सबूतों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को जघन्य अपराध का दोषी पाते हुए यह सख्त सजा सुनाई है।

Share:

  • एसआईआर प्रक्रिया में हैं भारी खामियां - कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (Congress leader P. Chidambaram) ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में भारी खामियां हैं (There are major flaws in SIR Process) । पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved