img-fluid

उज्जैन में पेप्सिको तैयार कर रही कई फ्लेवर… 800 लोग कर रहे फैक्ट्री में वर्क

October 01, 2026

  • 1266 करोड़ के निवेश से विक्रम उद्योगपुरी में 22 एकड़ में बना देश का दूसरा फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट- पेप्सी, माउंटेन ड्यू से लेकर ट्रॉपिकाना और गैटोरेड तक के लिए तैयार हो रहा फ्लेवर

उज्जैन। विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट अब उत्पादन में आ चुका है। करीब 1266 करोड़ रुपए के निवेश से 22 एकड़ में स्थापित इस संयंत्र में नियमित रूप से निर्माण कार्य चल रहा है। देश के इस दूसरे फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट से करीब 800 लोगों को रोजगार मिल रहा है।



  • एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि संयंत्र में पेप्सिको के प्रमुख उत्पादों के लिए फ्लेवर कंसंट्रेट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें पेप्सी, माउंटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना, लेज, गैटोरेड और क्वेकर जैसे ब्रांड शामिल हैं। अत्याधुनिक तकनीक और उच्च स्तर के स्वचालन से लैस यह संयंत्र पेप्सिको की उत्पादन श्रृंखला में उज्जैन को महत्वपूर्ण स्थान दे रहा है।

    उद्योगपुरी में निवेश और रोजगार का नया केंद्र
    उन्होंने यह भी बताया कि फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट के शुरू होने से विक्रम उद्योगपुरी में बड़े निवेश के साथ रोजगार का नया आधार तैयार हुआ है। करीब 800 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को गति मिली है।

    22 एकड़ में खड़ा हुआ बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट…
    श्री राठौड़ ने बताया कि पेप्सिको की इस परियोजना पर करीब दो वर्ष पहले काम शुरू हुआ था। निर्माण पूरा होने के बाद संयंत्र में उत्पादन शुरू हो चुका है। कंपनी के लिए यह देश का दूसरा और दुनिया का नौवां अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट संयंत्र बताया गया है।

    32 जिलों से खरीदे जा रहे आलू…
    पेप्सिको की लेज चिप्स के लिए मध्यप्रदेश से भी बड़ी मात्रा में आलू की खरीदी की जा रही है। कंपनी के अनुसार हर वर्ष करीब 40 हजार टन आलू प्रदेश के 32 जिलों से खरीदे जाएंगे। इससे उज्जैन में स्थापित इस फैक्ट्री का जुड़ाव प्रदेश के कृषि क्षेत्र से भी बनेगा।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट जज संदीप मेहता के आरोपों पर पूर्व जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का पलटवार, पेशेवर ईर्ष्या की जताई संभावना

    Thu Oct 1 , 2026
    नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा (Justice Sanjeev Prakash Sharma) ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता (Justice Sandeep Mehta) की ओर से लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है। शर्मा ने आरोपों (Allegations) को खारिज करते हुए कहा कि उनके पीछे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved