
उज्जैन। मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय की अद्र्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी में मंगलवार को बड़ी गलती सामने आई। सुबह जारी टाइम टेबल में कक्षा 9वीं का संस्कृत और कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान विषय शामिल नहीं था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शाम को संशोधित समय सारणी जारी की गई।
संशोधित टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। 21 नवंबर को 9वीं का संस्कृत और 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। इनका समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
समय सारणी में क्या था
21 नवंबर को दोनों विषयों की परीक्षा
प्रायोगिक परीक्षा स्कूल स्तर पर
प्रायोगिक और टाइम टेबल में शामिल नहीं किए गए विषयों की परीक्षाएं 21 से 30 नवंबर के बीच स्कूल स्तर पर प्राचार्य द्वारा कराई जाएंगी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी और अगले दिन होने वाले विषय का अध्यापन भी कराया जाएगा।
स्कूलों के लिए निर्देश
परीक्षा के दौरान सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश होने पर भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved