img-fluid

हिंदू लड़कों की ओर ज़्यादा…मौलाना साजिद रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों को लेकर दिया बड़ा बयान

October 01, 2026

नई दिल्ली। मौलाना साजिद रशीदी ने मुस्लिम लड़कियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। रशीदी के अनुसार इस्लाम में शादी से पहले दोस्ती और प्यार पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे रिश्तों के चलते कुछ लड़कियां इस्लाम छोड़कर दूसरे धर्म की ओर आकर्षित हो रही हैं। मौलाना साजिद रशीदी का बयान इस समय बहुत चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम लड़कियों में हिंदू लड़कों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

साजिद रशीदी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि यूरोप की तर्ज पर अपोजिट सेक्स का मामला बहुत बढ़ा है। उन्होंने ये भी कही कि लड़कियां हिंदू लड़कों या उनकी प्रोफाइल्स की तरफ आकर्षित होती हैं। मौलाना ने कहा कि इसी वजह से मुस्लिम लड़कियां दूसरे धर्मों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हजारों लड़कियां हिंदू लड़कों के साथ जाकर इस्लाम छोड़ चुकी हैं। रशीदी ने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ लड़कियों की हत्या भी कर दी गई है।


  • असहज महसूस करने का बताया कारण
    रशीदी ने कहा कि कुछ लड़कियां मुस्लिम लड़कों से बात करने में असहज महसूस करती हैं। मुस्लिम लड़का दीन की बात करेगा और तौर-तरीके बताएगा। उनका कहना है कि हिंदू लड़कों के साथ यह पाबंदियां नहीं होती हैं। अब नास्तिक या हिंदू लड़के उनकी पसंद बन रहे हैं।मौलाना रशीदी की मुस्लिम लड़कियों से अपील भी है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शादी से पहले ऐसी चीजों की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में रहना और तन्हाई में बैठना पूरी तरह मना है।

    शादी से पहले की मुलाकातों पर राय
    रशीदी ने स्पष्ट किया कि शादी के लिए बातचीत करने की इजाजत है। रिश्ते को समझने और समझाने के लिए बात की जा सकती है। शादी से पहले इधर-उधर घूमना पूरी तरह इस्लाम के खिलाफ है। रशीदी ने कहा कि यदि आप मुसलमान हैं तो नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। बता दें कि इससे पहले भी मौलाना साजिद रशीदी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कांवड़ यात्रियों को लेकर एक विवाद बयान दिया था। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना आतंकवादियों और नशेड़ियों से की थी।

    मौलाना साजिद रशीदी का दावा था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग असल में शिवभक्त नहीं हैं। इसके बाद मौलाना के इस बयान पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि मौलाना रिजवी ने कांवड़ियों को आतंकवादी बता दिया, जो पूरी तरह गलत है। शास्त्री ने कहा था कि करोड़ों कांवड़िए पैदल यात्रा करते हैं और शांति से चलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर भी कांवड़ियों को आतंकवादी क्यों कहा जा रहा है। उन्होंने तीखे शब्दों में मौलाना को आगाह भी किया था कि सोच-समझकर बयान दें।

    Share:

  • आतंकवादियों ने कर दी थी निम्रत कौर के पिता की हत्या, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ था उस दिन

    Thu Oct 1 , 2026
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर एक आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। हालांकि, जब निम्रत कौर छोटी थीं तभी उनके पिता की कुछ आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में निम्रत कौर ने पिता की हत्या के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved