img-fluid

इन्दौर: छावनी सड़क में बाधक मथुरावाला की होटल के हिस्सों पर गरजी पोकलेन

October 02, 2026

  • भोर होते ही भरभराई पोकलेन… छावनी में आज बड़ी तोड़फोड़ शुरू
  • सुबह 5 बजे अमला जमा हुआ और आधे घंटे में पहुंचा छावनी
  • कोर्ट से स्टे खारिज होते ही देर रात बनाई कार्रवाई की प्लानिंग
  • दो अपर आयुक्त, एसीपी सहित 150 से ज्यादा निगम और पुलिसकर्मी
  • ऊपरी मंजिलों पर कई स्टूडेंट कमरा लेकर रह रहे थे

इन्दौर। छावनी सड़क (Chhavni Road) में बड़ी बाधा बनी मथुरवाला (Mathurawala) की बिल्डिंग (building) पर आज सुबह निगम के अमले ने कार्रवाई कर बाधक हिस्सों को सुबह-सुबह ढहाना शुरू कर दिया। सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई 11 बजे तक चलती रही। इस दौरान निगम और पुलिस विभाग के आला अफसर 150 निगमकर्मियों और जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे और पांच घंटे तक कार्रवाई को अंजाम दिया।


  • बिल्डिंग के निचले हिस्से में मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट संचालित हो रहे थे, जबकि ऊपरी मंजिलों पर होस्टल और होटल संचालित किया जा रहा था। इस बिल्डिंग के काफी हिस्से सड़क की चौड़ाई की जद में आ रहे थे और छावनी में कार्रवाइ र्के दौरान पूर्व में मथुरवाला की बिल्डिंग को लेकर मामला कोर्ट में दायर हो गया था और स्टे के चलते निगम कार्रवाई नहीं कर पाया। कल स्टे खारिज होने के बाद अफसरों ने रात में ही कार्रवाई प्लानिंग कर आज सुबह से तोड़फोड़ शुरू कर दी। बिल्डिंग में रहने वाले कई छात्रों का सामान रिमूवल अमले ने हटाकर एक ओर किया और ऊपरी मंजिल से लेकर तल मंजिल तक बाधक हिस्से तीन पोकलेन की मदद से ढहाना शुरू कर दिए। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

    मधुमिलन से जगन्नाथ धर्मशाला तक बनाई जा रही सड़क को लेकर कुछ महीनों पहले निगम के रिमूवल अमले ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में मकान, दुकान के हिस्से ढहा्ए थे और निगम कार्रवाई को लेकर दुकानदारों के साथ-साथ रहवासियों ने खासा विरोध जताया था। अब वहां कई हिस्सों में सड़क निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है तो कई जगह सड़क निर्माण कार्य जारी है। छावनी चौराहे पर बनी मथुरवाला की बड़ी बिल्डिंग के बाधक निर्माण उस दौरान नहीं हटाए गे थे, क्योंकि मामला कोर्ट में दायर किया गया था और कोर्ट से स्टे मिलने के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक कल शाम को स्टे खारिज होने की जानकारी मिलते ही निगम ने कार्रवाई की तैयारी कर ली और सुबह 5 बजे पूरे निगम के रिमूवल अमले के कर्मचारियों को तमाम संसाधनों के साथ अलर्ट रहने को कहा गया था।

    सुबह 5.30 बजे से अमला रवाना हुआ और सुबह 6 बजे छावनी चौराहे पर पहुंच गया। इसके बाद वहां होटल के अलग-अलग हिस्सों में सामान हटाने के बाद ऊपरी मंजिल पर कई कमरे लेकर रह रहे छात्रों का सामान भी हटाया गया और तोड़फोड़ शुुरू कर दी गई। इसके लिए निगम ने तीन बड़ी पोकलेन मशीनें बुलवाई थीं, ताकि मथुरावाला की बड़ी बिल्डिंग की जी प्लस थ्री के बाधक हिस्सों को तोड़ा जा सके। टीमें पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ तोड़फोड़ की, क्योंकि बिल्डिंग के कुछ पिलर आगे की ओर बने हुए थे और जरा सी असावधानी के कारण बिल्डिंग का अन्य हिस्सा भी ढह सकता था। अधिकारियों के मुताबिक तल मंजिल से लेकर ऊपरी हिस्सों के बाधक निर्माण और गैलरी सहित कई हिस्से तोड़ने की कार्रवाई जारी है। सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू करने के बाद 11 बजे तक यह कार्य चलता रहा और बड़ी संख्या में निगम के रिमूवल अमले के साथ-साथ कई थानों का पुलिस बल, एम्बुलेंस और दमकलें भी तैनात की गई थीं।

    Share:

  • बच्चा रोया तो मां ने चलाई हनुमान चालीसा कुछ ही सेकंड में हुआ शांत 2 मिनट में सो गया वीडियो वायरल

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली। छोटे बच्चे का रोना माता पिता के लिए अक्सर चिंता (Frequent anxiety)का कारण बन जाता है। चार महीने के बच्चे को शांत कराना खास तौर पर आसान नहीं होता क्योंकि इस उम्र में बच्चा अपनी जरूरत को शब्दों में नहीं बता सकता। ऐसे में माता पिता उसे गोद में लेकर टहलाते हैं। कोई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved