img-fluid

MP: हाइवे पर तालिबानी गुंडागर्दी! बीच सड़क शख्स की छड़ी से जमकर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

October 02, 2026

सीहोर जिला मुख्यालय के पास इछावर मार्ग पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इछावर के भाऊंखेड़ी जोड़ के पास बीच हाइवे पर एक दबंग द्वारा एक युवक की लाठी-छड़ी से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

​ बीच सड़क सरेआम दबंगई, तमाशबीन बनी जनता

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति बेखौफ होकर बीच सड़क पर खड़े होकर दूसरे शख्स पर छड़ी से दनादन वार कर रहा है। हाइवे से कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल सवार गुजर रहे हैं, लेकिन दबंग के खौफ या इंसानियत की कमी के चलते कोई भी उस लाचार व्यक्ति को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

कहाँ है पुलिस का खौफ

दिन-दहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस गुंडागर्दी ने स्थानीय पुलिस और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​क्या अपराधियों में अब कानून और पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है, ​बीच सड़क पर तालिबानी अंदाज में न्याय करने की इजाजत इन दबंगों को किसने दी, ​आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाली पुलिस ऐसे मामलों पर कब सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग इस दबंग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share:

  • MP: अनूपपुर में EVM गायब होने पर बवाल, ईवीएम चोर-गद्दी छोड़ के बैनर लेकर सड़क पर कांग्रेस, सरकार से पूछा- कहां गई 24 मशीनें ?

    Fri Oct 2 , 2026
    शहडोल के अनूपपुर 24 ईवीएम मशीन गायब होने के मामले ने अनूपपुर की सियासत में भी गर्मी बढ़ा दी है। मशीनें कहां गईं, इसका जवाब जांच में तलाशा जा रहा है, लेकिन इस बीच कांग्रेस का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हाथों में EVM चोर गद्दी छोड़ के बैनर और जुबां पर तीखे सवाल लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved