img-fluid

MP: ड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

October 02, 2026

दो प्रकरणों में कुल 72.85 लीटर मदिरा बरामद,आरोपीयों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

इंदौर, 2 अक्टूबर 2026।
जिले में घोषित ड्राई डे पर अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02.10.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बियर, देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला बरामद की गई।

कलेक्टर इंदौर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन एवं त्रिअंबिका शर्मा के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बड़ोदिया करा,थाना खुड़ेल में दो स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। आरोपी श्रवण पिता जगन्नाथ कुशवाह के आधिपत्य से 120 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 28 कैन बोल्ट बियर जप्त की गई।
वही दूसरी टीम द्वारा बादशाह ढाबा पे भी कार्यवाही उपरांत ढाबा मालिक प्रशांत कुशवाह के कब्जे से 160 पाव देशी मदिरा प्लेन/मसाला एवं 13 बॉटल बोल्ट बियर जप्त की गई। दोनों प्रकरणों में कुल 72.85 लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹30155/- आंका गया है।
मामले में आरोपीयो के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36 (a)के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद् किया ।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मुकेश रावत, आबकारी आरक्षक श्री संजय सिंगार ,विक्रम यादव ,राहुल जामोद की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं अवैध विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • MP: ताले में बंद बापू आजाद, धूल-कचरे और मकड़जाल में कैद थी महात्मा गांधी की प्रतिमा, खबर के बाद बदल गई तस्वीर

    Fri Oct 2 , 2026
      जयारोग्य अस्पताल की पुरानी पत्थर वाली बिल्डिंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लंबे समय से ताले, धूल, कचरे और मकड़जाल के बीच बदहाल हालत में कैद थी, वहां अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाता है। यही वजह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ताले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved