img-fluid

एक कुर्ता ढाई साल पहनते थे बाबा बागेश्वर लुधियाना में सुनाई संघर्ष की कहानी तो भावुक होकर रो पड़े

October 03, 2026

नई दिल्ली। बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar)के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri)का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है जिसमें वह मंच पर श्रद्धालुओं के सामने भावुक होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। लुधियाना (Ludhiana)में कथा के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए दुनिया की हकीकत और अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र किया। बातचीत के दौरान उनका गला भर आया और आंखों से आंसू छलक पड़े। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दुनिया पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह जगत बड़ा अजीब है। यहां कई बार मुर्दों को उठाया जाता है और जिंदा लोगों को गिराया जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई बार जाने वाले व्यक्ति की पूजा होती है लेकिन जो सामने मौजूद है उसकी कोई परवाह नहीं करता।

धीरेंद्र शास्त्री ने लुधियाना के लोगों से कहा कि वह वहां से जा रहे हैं और जाते समय उन्हें एक बात जरूर कहना चाहते हैं। उन्होंने आर्थिक स्थिति को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि जिसके पास पैसा नहीं होता उसे समाज में अक्सर वह सम्मान नहीं मिलता जो संपन्न व्यक्ति को मिलता है। उन्होंने मंच से मौजूद लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े और अमीर लोग आसानी से मंच तक पहुंच जाते हैं जबकि गरीब व्यक्ति भीड़ में खड़ा रहकर सिर्फ ताली बजाता रह जाता है। इसी दौरान उन्होंने अपने जीवन के उन दिनों को याद किया जब उनके परिवार ने बेहद कठिन परिस्थितियों में समय बिताया था।

अपने संघर्ष को याद करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्होंने गरीबी के दिन देखे हैं और भगवान से प्रार्थना की कि किसी को ऐसे दिन न देखने पड़ें। उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा कि वह करीब 15 साल तक भीख मांगने की स्थिति में रहे। उनका परिवार एक छोटी सी झोपड़ी में रहता था जहां माता पिता भाई बहन सभी साथ रहते थे। घर में उजाले के लिए बल्ब तक नहीं था। कभी कोई मिट्टी का तेल दे देता तो उसी से दीपक जलाकर रात गुजरती थी।

उन्होंने बताया कि आज भले ही उनके पहनावे में बदलाव दिखाई देता हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास पहनने के लिए सीमित कपड़े होते थे। एक कुर्ता लंबे समय तक पहनना पड़ता था। रक्षाबंधन की याद साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बहन के पास मिठाई खरीदने के पैसे नहीं होते थे इसलिए वह चीनी से उनका मुंह मीठा कराती थी। इन पुरानी यादों को बताते हुए वह मंच पर भावुक हो गए।


  • धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गरीबी से बड़ी परेशानी शायद ही कोई हो। उन्होंने लोगों को अपनी मां की सीख भी बताई कि इस दुनिया से कुछ मांगने के बजाय उस ईश्वर से मांगना चाहिए जिसने पूरी दुनिया बनाई है। उनकी यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु भी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में उनके संघर्ष की कहानी और मंच पर छलके आंसुओं ने लोगों का ध्यान खींचा है।

    Share:

  • आंध्र प्रदेश : तिरुपति में दवा बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटा, पांच कर्मचारियों की मौत; 10 घायल

    Sat Oct 3 , 2026
    तिरुपति. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति (Tirupati) जिले में शनिवार तड़के बड़ा औद्योगिक हादसा (Industrial accident) हो गया। श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) स्थित एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से कम से कम पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved