img-fluid

क्रिकेट से हॉकी तक भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, एशियन गेम्स में 21 स्वर्ण पदकों के साथ भारत ने रचा इतिहास

October 04, 2026

नई दिल्ली। जापान (Japan)के आइची नागोया(Nagoya, Aichi) में आयोजित एशियन गेम्स (Asian Games)2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारत ने गोल्डन पंच (Golden Punch)लगाते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 गोल्ड 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत के पदकों की कुल संख्या 85 तक पहुंच गई। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि कुछ देशों के मुकाबले रविवार को भी जारी रहने के कारण अंतिम पदक तालिका में बदलाव की संभावना जताई गई थी।

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 21 स्वर्ण 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते। पदक तालिका में चीन 169 स्वर्ण सहित कुल 341 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। मेजबान जापान ने 83 स्वर्ण समेत 269 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दक्षिण कोरिया 39 स्वर्ण सहित 150 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। भारत के बाद उज्बेकिस्तान 21 स्वर्ण और कुल 70 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय दल के प्रदर्शन ने दिखाया कि देश के खिलाड़ी अब कई खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।

आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों की सफलता में तीरंदाजी और गोल्फ का अहम योगदान रहा। 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को शूट ऑफ में पराजित किया। मुकाबले के निर्णायक क्षण में परफेक्ट 10 का स्कोर कर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले गोल्फ में प्रणवी शरथ उर्स ने 15 अंडर पार के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया और भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया।

कुश्ती में अमन सहरावत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तर कोरिया के पहलवान को हराया और स्वर्ण पदक जीता। पुरुष हॉकी टीम ने भी फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए भी सीधा क्वालिफिकेशन हासिल किया। क्रिकेट में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए जबकि पाकिस्तान की टीम 192 रन तक ही पहुंच सकी।


  • अन्य मुकाबलों में महिला गोल्फ टीम ने रजत पदक जीता। अंतिम पंघाल ने महिला कुश्ती के 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दीपक पूनिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। तीरंदाजी में नीरज चौहान ने पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में धीरज बोम्मदेवरा को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज जीता।

    इस प्रतियोगिता में भारत के 495 खिलाड़ियों ने 36 खेलों की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। हॉकी क्रिकेट तीरंदाजी कुश्ती और गोल्फ सहित कई खेलों में मिली सफलताओं ने भारतीय अभियान को यादगार बनाया। 21 स्वर्ण सहित 85 पदकों का आंकड़ा भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है।

    Share:

  • इंटरनेट शटडाउन में भी भेजता था मैसेज, भारत में Bitchat पर बड़ा एक्शन, Apple ने ऐप स्टोर से हटाया

    Sun Oct 4 , 2026
    नई दिल्ली। भारत में ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप Bitchat(Offline messaging app Bitchat in India) को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Apple ने इस ऐप को भारत के ऐप स्टोर (app Store) से हटा दिया है। (Bitchat) के डेवलपर और (Twitter) के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved