img-fluid

42 की उम्र में ड्वेन ब्रावो का हैरतअंगेज कैच, हवा में उछलकर पकड़ी गेंद, गेल ने 31 गेंदों में ठोके 60 रन, देंखे VIDEO

October 05, 2026

नई दिल्ली। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीग्स (World Championship of Leagues) के मुकाबले में वेस्टइंडीज चैम्पियन (West Indies Champions) और साउथ अफ्रीका चैम्पियन (South Africa Champions) आमने-सामने थे। मैच में साउथ अफ्रीका ने 97 रन से बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन 42 वर्षीय ड्वेन ब्रावो के एक हाथ से लिए गए शानदार कैच और क्रिस गेल की तूफानी बल्लेबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

मैच के दौरान ब्रावो ने अपनी उम्र को सिर्फ आंकड़ा साबित करते हुए फाफ डु प्लेसिस का ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी हैरान रह गए। ब्रावो ने हवा में लंबी छलांग लगाकर अपनी दाईं ओर जाती गेंद को एक हाथ से लपक लिया।

फाफ डु प्लेसिस का कैच लेने के लिए हवा में उड़े ब्रावो
यह शानदार कैच साउथ अफ्रीका चैम्पियन की पारी के दौरान देखने को मिला। पारी की शुरुआत करने उतरे अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके बल्ले से निकला एक शॉट तेजी से ब्रावो की दिशा में गया।


  • गेंद को अपनी ओर आता देख ब्रावो ने बिल्कुल भी समय गंवाए बिना दाईं ओर छलांग लगा दी। उन्होंने हवा में रहते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। 42 साल की उम्र में ब्रावो की इस फुर्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

    गेल ने पुराने अंदाज में मचाई तबाही
    वेस्टइंडीज चैम्पियन की पारी में कप्तान क्रिस गेल ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। गेल ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए।

    उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। गेल का स्ट्राइक रेट 193.55 रहा। उनकी इस पारी ने वेस्टइंडीज की उम्मीदें जरूर जगाईं, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिल सका।

    कार्लोस ब्रैथवेट ने भी तेजी से रन बटोरे। उन्होंने महज 13 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। इसके बावजूद वेस्टइंडीज चैम्पियन की पूरी टीम 18.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई।

    इमरान ताहिर और फांगिसो ने बरपाया कहर
    साउथ अफ्रीका चैम्पियन की जीत में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही। इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। एरॉन फांगिसो ने भी 49 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

    इसके अलावा रोबी फ्राइलिंक ने 2 विकेट लिए, जबकि मार्चेंट डी लांगे को 1 सफलता मिली। गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और पूरी टीम को 145 रन पर समेट दिया।

    97 रन से साउथ अफ्रीका चैम्पियन की जीत
    साउथ अफ्रीका चैम्पियन ने पहले बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दम पर वेस्टइंडीज चैम्पियन की पारी को 145 रन पर रोक दिया। इस तरह उसने मुकाबला 97 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

    हालांकि नतीजा साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा, लेकिन मैच में ब्रावो का हवा में उड़कर पकड़ा गया एक हाथ का कैच और गेल की 60 रन की विस्फोटक पारी पुराने क्रिकेट सितारों की चमक को फिर से मैदान पर ले आई।

    Share:

  • पाकिस्तान से बातचीत पर मणिशंकर अय्यर का सवाल, बोले- सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं तो आमने-सामने बैठने का साहस क्यों नहीं?

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ बातचीत (Pakistan talks) को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने केंद्र की एनडीए सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविवार को पांचवें ‘हल्ला बोल कॉन्क्लेव’ (Halla Bol Conclave) में बोलते हुए अय्यर ने कहा कि सरकार के पास पाकिस्तान के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved