img-fluid

जनगणना की ट्रेनिंग शुरू..फरवरी में घरों पर दस्तक

October 05, 2026

  • उज्जैन में दो दिन ग्रामीण क्षेत्र के अफसर-कर्मचारियों को दी जा रही ट्रेनिंग-मोबाइल ऐप से गणना ब्लॉक बनाने तक सिखाया जा रहा काम

उज्जैन। फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना के लिए उज्जैन में मैदानी अमले की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार से जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।



  • आज सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई ट्रेनिंग में अधिकारियों को घर-घर जाकर जनसंख्या की जानकारी जुटाने से लेकर उसे दर्ज करने तक की पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है। प्रशिक्षण मंगलवार को भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि जनगणना का पहला चरण मई में पूरा हो चुका है। इसमें मकानों की सूची और मकानों की गणना की गई थी। अब दूसरे चरण में प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए अभी से अधिकारियों और कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है। ट्रेनिंग में गणना ब्लॉक बनाने, उप-गणना ब्लॉक का सीमांकन और ले-आउट मैप तैयार करने के साथ मोबाइल ऐप पर जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। अधिकारियों को स्व-गणना पोर्टल, सीएमएमएस मॉड्यूल, मकान सूची, चार्ज रजिस्टर और गणना किट के इस्तेमाल की जानकारी भी दी जा रही है। जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों और उनकी सही जानकारी दर्ज करने पर भी विशेष जोर है। उज्जैन ग्रामीण सहित कोठीमहल, घटिया, तराना, महिदपुर, बडऩगर, खाचरौद, नागदा, उन्हेल, माकड़ोन और झाड़ी क्षेत्र के चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, लिपिक और तकनीकी सहायक प्रशिक्षण में शामिल हैं। सभी नामित कर्मचारियों को दोनों दिन पूरे समय मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की ट्रेनिंग के बाद 7 और 8 अक्टूबर को नगरीय चार्ज के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत सभागार 5 से 8 अक्टूबर तक आरक्षित रखा गया है। प्रशिक्षण में राजेश कुमार मौर्या और तेजेंदर प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।

    Share:

  • जिला अस्पताल में मशीन लगी, रक्त के बेक्टिरिया निकालेगी

    Mon Oct 5 , 2026
    चरक भवन में 208 थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगा फायदा उज्जैन। थैलेसीमिया मरीजों के शरीर में जरूरत से ज्यादा जमा होने वाले आयरन को कम करने के लिए जिला अस्पताल चरक भवन में अब धला पंप मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे गंभीर मरीजों को आयरन चेलेशन थेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज या दूसरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved