img-fluid

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के बैनर वाली बस में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

October 06, 2026

उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) से लगभग 15 किलोमीटर दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर को उज्जैन से इंदौर (Indore) जा रही एक बस (Bus) का अचानक टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग (Massive Fire) लग गई। हादसे के समय बस में करीब 12 यात्री सवार थे। बस से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी और केवल उसका लोहे का चेचिस ही शेष बचा। जली हुई बस पर भगवा रंग का रेडियम चढ़ा हुआ था और उसके कांच पर स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva) लिखा हुआ था। इसके बावजूद बस के स्वामित्व को लेकर स्थिति विरोधाभासी नज़र आ रही है। जिम्मेदारों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह किसी प्राइवेट ऑपरेटर की पुरानी डीजल बस थी।


  • बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस, परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई
    जिला प्रशासन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए बस ऑपरेटर मेसर्स दिलराजमनमीत ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वाहन के स्टेज कैरिज परमिट को निरस्त करने और वाहन के फिटनेस प्रमाण पत्र तथा अन्य वैधानिक अनुपालन, जैसे अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास, टायरों की स्थिति, विद्युत वायरिंग, बीमा एवं पीयूसी की जाँच कर नियमानुसार कार्रवाही करने हेतू क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है। बस में आग लगने के वास्तविक कारणों तथा वाहन को हुई क्षति का आकलन करने के लिए यांत्रिक एवं अग्नि-क्षति परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
    जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए यात्री बसों के संचालन में सुरक्षा मानकों के पालन तथा आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित संचालकों को भी निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। साथ ही इस तरह की लापरवाही और मानक संचालन मापदंडों में निगरानी के दौरान कमियां पाए जाने पर लायसेंस निलंबित भी किए जायेगे।

    Share:

  • अभिजीत दीपके का आरोप: सीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक रही पुलिस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    Tue Oct 6 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस दिए जा रहे हैं और उन्हें 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले सीजेपी के प्रस्तावित आंदोलन में शामिल न होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved