img-fluid

प्रदर्शन के दौरान हंगामा: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी काम में बाधा का आरोप

October 08, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra) के खिलाफ FIR दर्ज की है. दोनों पर प्रदर्शन (protest) के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.


  • पुलिस के मुताबिक, FIR में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और उन पार्टी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने बुधवार को हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. यह मामला प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के संबंध में दर्ज किया गया है.

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोपों और प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि प्रदर्शन के दौरान किन लोगों की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट या ड्यूटी में बाधा डालने की घटना हुई.

    कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को पुलिस ने कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें कई सांसद और अन्य नेता भी शामिल थे. राहुल गांधी ने बुधवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सड़क पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कई सांसदों के साथ फिर से हिरासत में लिया.

    FIR में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं. पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच कर रही है और मामले में शामिल लोगों की भूमिका तय की जा रही है.

    Share:

  • आम आदमी को झटका.... महंगाई पर लगाम कसने के बहाने बढ़ाया रेपो रेट... अब EMI करेगी जेब ढ़ीली!

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली। तकनीकी रूप से बताया जाए तो रेपो रेट (Repo Rate) वह ब्याज दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक (Reserve Bank) देश के कमर्शियल बैंकों (Commercial Banks) को उनके दैनिक कामकाज के लिए कर्ज देता है. देखने-सुनने में यह भले दो बैंकों के बीच की बात लगे, लेकिन जैसे ही रेप रेप बढ़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved