img-fluid

गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

October 08, 2026

मुम्बई। नाना पाटेकर (Nana Patekar) अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ (Actually Slapped) मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था।

एक्ट्रेस ने याद किया किस्सा
‘यशवंत’ फिल्म में एक्ट्रेस मधु (Madhu) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू (Anil Mattu) ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया।


  • क्या है पूरी कहानी?
    मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के साथ काम करते हुए मैं मेथड एक्टर बन गई थी। एक सीन में मुझे ग्लिसरीन इस्तेमाल करना था, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि इसे महसूस करो, आंसू अपने आप आने चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई। तब उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। उन्होंने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि मेरी आंखों से अपने आप आंसू आ गए।’

    मधु के रिएक्शन ने सबको चौंकाया
    मधु ने कहा कि इसके बाद उन्हें काफी गुस्सा आ गया था, क्योंकि रिहर्सल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मैं उन पर बहुत गुस्सा हो गई थी, क्योंकि हमने पहले रिहर्सल किया था और तब उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था। उनका अचानक थप्पड़ मारना मुझे चौंका गया। और मैं भी बहुत गुस्सैल हूं, इसलिए मैंने उन्हें तुरंत वापस थप्पड़ मार दिया।’

    हालांकि इस घटना के बावजूद, मधु ने साफ किया कि नाना पाटेकर उनके साथ रूड नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ तब अपनी नाराजगी जताते थे, जब उन्हें लगता था कि वह अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर कर सकती हैं।

    Share:

  • नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी.... फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली। देश में नेशनल हाईवे (National Highway) के निर्माण और ट्रैफिक प्रबंधन की पुरानी परिपाटी बदलने जा रही है। अब हाईवे पर घंटों लंबे जाम और हादसों का इंतजार करने के बजाय सरकार (Government) फास्टैग (FASTag) और वाहन डेटाबेस (Vehicle Database) की मदद से एडवांस प्लानिंग करेगी। इसके तहत किसी हाईवे पर ट्रैफिक का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved