img-fluid

शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू, मां दुर्गा की पूजा से पहले घर और पूजा स्थल से जुड़े ये 5 काम निपटा लें

October 08, 2026

नई दिल्ली ।शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले हैं। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना (Ghatasthapana) के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना (Worship) शुरू होगी और इसके बाद नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान (Religious Rituals) किए जाएंगे। नवरात्र शुरू होने में अब कम समय बचा है, इसलिए पूजा से जुड़ी तैयारियां (Preparations) पहले ही पूरी करने की सलाह दी जाती है। मान्यता के अनुसार नवरात्र के दौरान घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। साथ ही कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें इन नौ दिनों (Nine Days) के दौरान करना वर्जित माना जाता है।

नवरात्र से पहले सबसे पहले पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करने की सलाह दी जाती है। घर के कोने-कोने की सफाई करने के साथ ऐसी टूटी-फूटी और बेकार चीजों को भी बाहर कर देना चाहिए, जिनका इस्तेमाल नहीं होता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का वास साफ-सुथरे स्थान पर माना जाता है। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले घर की सफाई पूरी कर लेना पूजा की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जाता है।

इसके बाद पूजा स्थल की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पूजा में इस्तेमाल होने वाले भगवान के वस्त्र और बर्तनों को धोकर साफ कर लेना चाहिए। पूजा सामग्री रखने वाली जगह की भी अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए और पुराना निर्माल्य हटा देना चाहिए। जिन पूजा सामग्रियों की जरूरत है या जो सामान समाप्त हो चुका है, उनकी सूची पहले ही बना लेना बेहतर रहेगा। यदि घर में अखंड ज्योति जलानी है या घटस्थापना करनी है तो उससे जुड़ी सभी सामग्री एक दिन पहले ही जुटा लेने की सलाह दी गई है। पूजा के लिए साफ चौकी की व्यवस्था भी पहले कर लेनी चाहिए।

नवरात्र शुरू होने से पहले घर से तामसिक मानी जाने वाली चीजों को भी हटा देने की बात कही गई है। इनमें लहसुन-प्याज, नॉनवेज और शराब जैसी चीजें शामिल हैं। यदि किसी कारण से इन्हें घर से हटाना संभव नहीं है तो इन्हें अलग स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। इन चीजों को पूजा स्थल या भोग तैयार करने वाली जगह के आसपास नहीं रखना चाहिए।

जिन घरों में नॉनवेज भोजन बनाया जाता है, वहां नवरात्र के दौरान भोग, प्रसाद और व्रत का भोजन तैयार करने के लिए अलग बर्तनों की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। नॉनवेज बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में भोग या व्रत का भोजन नहीं बनाना चाहिए। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले ही अलग बर्तन निकालकर उन्हें साफ करके रख लेना बेहतर रहेगा, ताकि पूजा और प्रसाद की तैयारियों में किसी तरह की परेशानी न हो।


  • नवरात्र के नौ दिनों में बाल और नाखून कटवाना वर्जित माना जाता है। खास तौर पर व्रत रखने वाले लोगों को इस दौरान बाल और नाखून नहीं कटवाने की सलाह दी जाती है। इसलिए जिन्हें बाल या नाखून कटवाने हैं, वे नवरात्र शुरू होने से पहले ही यह काम पूरा कर लें। घटस्थापना 11 अक्टूबर 2026 को होगी। इसके लिए सुबह का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक बताया गया है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

    Share:

  • स्कूली वैन चालकों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बढ़ी परेशानी

    Thu Oct 8 , 2026
    42 वैनों पर कार्रवाई के विरोध में दो दिन से संचालन ठप, बच्चों के लिए अभिभावकों ने संभाला मोर्चा जबलपुर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा सोमवार को 42 स्कूली वैनों पर की गई चालानी कार्रवाई के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल से शहर की स्कूली परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। मंगलवार और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved