
नागदा। आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर बुधवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा जैसे पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में शहर की सड़कों पर सीवेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को लेकर भी नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार की बात रखी। चंबल तट स्थित चामुंडा माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अंधेरे का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।
बैठक में मंडी थाना प्रभारी एएल गवरी ने नवरात्रि गरबा पंडाल में 10 वॉलेंटियर की ड्यूटी लगाने की बात कही। टीआई बोले- पुलिस जवानों की संख्या सीमित व दायरा बढ़ा है। 52 गांव और शहर पर हमेशा फोकस करने के अलावा वीआईपी मूवमेंट और लॉ एंड आर्डर भी देखना पड़ता है। इसलिए गरबा आयोजको से अनुरोध है कि वह पांडाल में 10 वोलिएंटर हमेशा सजग और सतर्क रखे। इस दौरान हिंदू संगठन के आगेवानों ने गरबा आयोजकों से अनुरोध किया कि गरबों में अश्लील गाने न बजाए। बैठक में एसडीएम रंजना पाटीदार, सीएसपी विक्रम अहिरवार , तहसीलदार मधु नायक और बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार भी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved