img-fluid

7 माह बाद भी कोतवाली थाना भवन का निर्माण शुरू नहीं

October 08, 2026

  • सड़क चौड़ीकरण के लिए मार्च में तोड़ा था पुराना जर्जर
  • भवन- तब से वैकल्पिक जगह से चल रहा थाना

उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण के लिए मार्च में तोड़े गए कोतवाली थाना भवन को 7 महीने बीतने के बाद भी पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है। पुराने भवन के अवशेष अब भी मौके पर पड़े हैं और नए थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से मामला अटका हुआ है।



  • उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मार्च के महीने में सड़क चौड़ीकरण के लिए कोतवाली थाने के पुराने भवन को तोड़ा गया था। इसके बाद थाना बियाबानी चौराहा स्थित होटल अंबिका के सामने दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया। तब से पुलिसकर्मी और थाना संबंधी कामकाज इसी वैकल्पिक भवन से संचालित हो रहा है। थाना शिफ्ट होने के करीब 7 महीने बाद भी पुराने भवन का पूरी तरह डिस्मेंटल नहीं किया गया है। भवन तोड़े जाने के बाद जिस जगह पर नया थाना भवन बनाया जाना है, वह अब तक निर्माण के लिए तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में नए भवन का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे पुलिसकर्मियों को भी लंबे समय से वैकल्पिक भवन में काम करना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए भवन हटाया गया था, लेकिन नए भवन की प्रक्रिया में देरी के कारण कोतवाली थाना अब भी अस्थायी व्यवस्था में चल रहा है।

    Share:

  • राशन दुकानों की हड़ताल खत्म, उमड़े लोग

    Thu Oct 8 , 2026
    कंट्रोल पर अब अन्य राशन सामग्री मिलेगी दुकानदारों की हड़ताल से राशन वितरण ठप उज्जैन। कमीशन बढ़ाने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उचित मूल्य भंडार संघ की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके बाद राशन दुकानों पर राशन लेने वालों की भीड़ हो गई, वहीं बायोमेट्रिक मशीन पर लोड अधिक होने के कारण सर्वर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved