img-fluid

इन्दौर: माहेश्वरी समाज में हिसाब को लेकर विवाद, मंत्री का हुआ इस्तीफा

October 10, 2026

दो गुटों के बीच प्रभुत्व को लेकर हो रही सीधी लड़ाई

इन्दौर। माहेश्वरी समाज (Maheshwari community) में व्यापार उत्सव (Trade Festival) के हिसाब को लेकर हुए विवाद के बाद मंत्री का इस्तीफा (minister resigns) हो गया है। अब समाज के दो गुटों के बीच प्रभुत्व को लेकर सीधी लड़ाई शुरू हो गई है।


  • माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष पप्पू मंत्री द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान व्यापार उत्सव का आयोजन कराया गया था। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उस समय के कोषाध्यक्ष के द्वारा इस उत्सव का पूरा हिसाब नई कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष राधेश्याम काबरा को दे दिया गया था। इस हिसाब को लेकर पिछले कुछ दिनों से समाज में विवाद चल रहा था। इस उत्सव के दौरान कितने पैसे आए और कितने पैसे खर्च हुए, इसका कोई हिसाब नहीं था। हिसाब इस बात का था कि इस उत्सव के आयोजन से आठ लाख रुपए की बचत हुई है। विवाद का कारण यह भी था कि मंत्री के पद पर विरोधी गुट के संजय मानधन्या जीत कर आए थे, जबकि अध्यक्ष ईश्वर बाहेती से लेकर अन्य पदाधिकारी एक गुट के थे। इस मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच में कल शाम को बीड़ी तोषनीवाल सभागृह में एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जिला माहेश्वरी समाज के सभी पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश इकाई के पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के माहेश्वरी समाज संगठन के अध्यक्ष, मंत्री तथा जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। बैठक में रजत बेड़िया, अजय सारडा, पवन लड्ढा और मुकेश असावा ने सवाल उठाए। इस बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के कार्यकाल में हुए व्यापार उत्सव के हिसाब को लेकर इतना हंगामा हुआ कि उस हंगामे के बीच में मंत्री संजय मानधन्या ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। हंगामा करने वाला विरोधी खेमा भी यह इस्तीफा ही चाहता था। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन को 3 महीने हो चुके हैं, लेकिन कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। जो नए युवा आए हैं, वह अलग सोच के हैं और अलग तरीके से काम चाहते हैं। इस तरह से काम कर पाना संभव नहीं है। इन हालात को देखते हुए इस्तीफा देना ही जरूरी था।

    Share:

  • उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान, CM धामी ने हेलिकॉप्टर मोड़कर किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

    Sat Oct 10 , 2026
    नई दिल्ली । उत्तराखंड (Uttarakhand)में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि हरिद्वार (Haridwar)से लेकर ऊधम सिंह नगर(Udham Singh Nagar) तक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार 9 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया। आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओलों की वजह से कई गाड़ियों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved