img-fluid

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

October 10, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए (To protect Constitution and Democracy) संघर्ष जारी रखेंगे (We will continue Struggle) ।


  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार और उसके सहयोगी संस्थान संविधान तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले एक दशक से अधिक समय से नरेंद्र मोदी और आरएसएस की राजनीति का विरोध कर रहे हैं और आगे भी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

    राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि सरकार चाहे 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दे, या विपक्षी नेताओं और युवाओं को हिरासत में ले ले, लेकिन विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार पर दबाव बनाए रखेगा और अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम लेते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ विपक्ष की चुनौती लगातार बढ़ रही है।

    राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें देश के युवाओं पर गर्व है। उन्होंने युवाओं से विरोध जारी रखने की अपील की और कहा कि विपक्ष उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और देश के लोगों की आवाज को सुरक्षित रखना है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पिछले 10 से 15 वर्षों में देश में जो कुछ हुआ है, उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए विपक्ष संघर्ष करेगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार और उससे जुड़े लोगों ने संविधान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे कदमों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का प्रयास करेगा।

    Share:

  • भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA, फ्लाईदुबई मामले में दर्ज किया केस

    Sat Oct 10 , 2026
    नई दिल्ली: दुबई (Dubai) से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी को-पायलट द्वारा कथित तौर पर हमले में घायल हुए भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. स्मित मच्छार पर हुए हमले को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved