img-fluid

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द-उल्टी से हालत खराब

October 11, 2026

भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय (Government Shramodaya Residential School) में शनिवार रात का खाना (Eat) खाने के बाद 13 बच्चों (Students) की तबीयत बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद छात्रों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रभावित विद्यार्थियों को तत्काल इलाज के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सभी बीमार बच्चों का उपचार जारी है। छात्रावास सूत्रों के अनुसार बीमार बच्चों में छठवीं कक्षा के छात्र भी शामिल हैं।

छात्रावास के भोजन की गुणवत्ता और इसे तैयार करने की व्यवस्था को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार रात को आवासीय परिसर के हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने नियमित भोजन किया था। खाना खाने के तुरंत बाद एक-एक करके कई बच्चों की हालत खराब होने लगी। कई छात्रों को पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। स्थिति बिगड़ते देख विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी 13 बच्चों का इलाज चल रहा है और चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


  • बीमार पड़े विद्यार्थियों ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए भोजन में छिपकली गिरी हुई थी। इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भोजन पकाने वाली कढ़ाई के भीतर छिपकली जैसी दिखाई देने वाली वस्तु नजर आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक खाने में छिपकली मिलने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भोजन के नमूनों की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच टीम भोजन तैयार करने और परोसने से जुड़ी व्यवस्था की भी पड़ताल कर रही है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को बच्चों के भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ने और उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी मिली थी। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के संबंध में विद्यालय की प्रिंसिपल रतना दुबे का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

    Share:

  • शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने खाने में मिलाया जहर, पति समेत चार को मारने की कोशिश; ऐसे हुआ खुलासा

    Sun Oct 11 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved