img-fluid

तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट हमारी बड़ी प्राथमिकता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

October 11, 2026


चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट (Urban Development in Tamil Nadu) हमारी बड़ी प्राथमिकता है (Is major priority for Us) ।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज से नवरात्र के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि का यह पुण्य अवसर और शिव के साथ-साथ शक्ति की पवित्र भूमि तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में आने से पहले मुझे जलकंटेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला है। मैं तमिलनाडु की तीर्थ भूमि से सभी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” पीएम ने कहा, “आज भारत रत्न जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती भी है। इन दोनों विभूतियों का जीवन हमें राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है। मैं इस मंच से इन दोनों महान विभूतियों को नमन करता हूं। अभी कुछ देर पहले आईआईटी मद्रास में ब्रेन रिसर्च सेंटर में जाने का अवसर मिला। इस विजिट के अलावा मुझे चेन्नई मेट्रो के एक और फेज को भी जनता को समर्पित करने का अवसर मिला है।” उन्होंने कहा, “मंदिर से मेट्रो तक तमिलनाडु का यह अनुभव आज के भारत की स्प्रिट है। भारत अपने सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा लेता है। विज्ञान की प्रगति से आगे बढ़ता है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। हमारी विरासत और भविष्य की हमारी आकांक्षाएं साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही आप सबके आशीर्वाद से देशवासियों के प्रेम के कारण हेड ऑफ द गवर्मेंट के रूप में मैंने 25 वर्षों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है।”

    पीएम ने कहा, “अक्टूबर 2001 में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से देशवासियों ने सीएम और फिर पीएम के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। मैं हमेशा राज्य के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चला। मुख्यमंत्री के रूप में मैंने राज्यों की उम्मीदों को खुद समझा, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने न सिर्फ उन उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास किया बल्कि कोशिश भी की कि हर राज्य अपनी उम्मीदों को पूरा कर सकें।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे कई बार करुणानिधि और जयललिता के साथ संवाद करने का अवसर मिला था। जब प्रधानमंत्री बना तब भी जयललिता, ओ. पन्नीरसेल्वम, ई पलानीस्वामी और एमके स्टालिन के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला। सरकारें बदलती रहीं लेकिन तमिलनाडु के विकास और यहां के लोगों की सेवा का मेरा संकल्प हमेशा अटूट रहा है और आज इसी संकल्प के साथ हम मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु के विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, “आज तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट हमारी एक बड़ी प्राथमिकता है। मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि अर्बनाइजेशन एक चैलेंज नहीं, बल्कि अवसर है। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ट्रांसपोर्टेशन अच्छा हो तो इससे लोगों की ईज ऑफ लिविंग बढ़ती है। हम सबको पता है कि बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के लिए सिर्फ सड़कों को चौड़ी करना काफी नहीं होता। आधुनिक शहरों में हमें होलिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। इसलिए बीते एक दशक में हमने पूरे देश में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार किया है। 2014 में देश के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो चलती थी। आज देश के 25 शहरों में मेट्रों सुविधाएं संचालित की जा रही हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “2014 से भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 11 गुना बढ़ गया है, जबकि डिफेंस एक्सपोर्ट में 50 गुना बढ़ोतरी हुई है। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट ने भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। मैन्युफैक्चरिंग में इस बढ़ोतरी से हमारे युवाओं के लिए लाखों नौकरियां पैदा हुई हैं। तमिलनाडु के लोगों ने मैन्युफैक्चरिंग में इस बढ़ोतरी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। आज हम दुनिया के दूसरा सबसे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरर हैं। 2014 से अब तक हमारे इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 11 गुना बढ़े हैं। हमारे डिफेंस एक्सपोर्ट 50 गुना बढ़े हैं। हमारे इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। मैन्युफैक्चरिंग की इस ग्रोथ के कारण देश में नौजवानों के लिए डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स बने हैं। आज देश में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि शिपिंग सेक्टर नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।”

    पीएम मोदी ने कहा, “हमें राज्यों को सशक्त बनाकर भारत का सशक्त बनाना है। इसलिए केंद्र सरकार तमिलनाडु जैसे राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग को प्रमोट कर रही है। आज हम शिपिंग सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रहे हैं। इस सफर में तमिलनाडु ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस दिशा में केंद्र सरकार द्वारा 17,000 करोड़ रुपए के निवेश से थूथुकुडी में वी. ओ. चिदंबरनार पोर्ट को वर्ल्ड-क्लास मेगा कंटेनर और ग्रीन एनर्जी हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। काम पूरा होने पर यह पोर्ट दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने में सक्षम होगा। इससे तमिलनाडु को इंडस्ट्री और ट्रांसपोर्टेशन के ग्लोबल हब के तौर पर बदलने में मदद मिलेगी।” उन्होंने कहा, “हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचता जाए। इसके लिए केंद्र से जो भी मदद चाहिए होगी, हम उसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ खड़े हैं। हम मिलकर विकसित तमिलनाडु से विकसित भारत का संकल्प साकार करेंगे।”

    Share:

  • लोकतंत्र को खत्म करने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    Sun Oct 11 , 2026
    चेन्नई । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने वालों को (Those who destroy Democracy) इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी (Will have to pay the Price) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार शाम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित आइलैंड ग्राउंड्स में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved