img-fluid

बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा में पहुंचे सलमान खान, बोले- महाराज की शक्ति को प्रणाम करते हैं

October 12, 2026

पन्ना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के पहले दिन अजयगढ़ में आस्था की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यात्रा के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी पहुंचे। इसी दौरान अजयगढ़ निवासी सलमान खान अपनी श्रद्धा और बागेश्वर सरकार के प्रति विश्वास को लेकर चर्चा में आए।

सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि वह पिछले छह दिनों से रिक्शे पर सवार होकर पूरे पन्ना जिले में रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। सलमान के मुताबिक, कुछ लोग यह धारणा फैलाते हैं कि बागेश्वर महाराज मुसलमानों के खिलाफ हैं, लेकिन उनका व्यक्तिगत अनुभव और विश्वास इससे अलग है। उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिमों की सोच एक जैसी नहीं होती और उनकी महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा है।


  • सलमान ने बताया कि जब उनकी मुलाकात बागेश्वर सरकार से हुई, तो महाराज ने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। सलमान के अनुसार, उन्होंने अपनी कुछ निजी समस्याएं बताईं, जिन पर महाराज ने उनसे बातचीत की और समाधान बताए। सलमान ने इस मुलाकात को अपनी आस्था और विश्वास को मजबूत करने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि मैं किसी इंसान के आगे सिर नहीं झुका रहा हूं, बल्कि बागेश्वर महाराज की दिव्य शक्ति को प्रणाम कर रहा हूं।”

    सलमान के मुताबिक, मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया। अजयगढ़ में सामने आई यह तस्वीर रथ यात्रा के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी और व्यक्तिगत आस्था के भाव को सामने लाती है।

    Share:

  • अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर दिल्ली में लॉन्च हुई ‘ए फॉर अमिताभ’ पुस्तक

    Mon Oct 12 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 84वें जन्मदिन (Birthday)के अवसर पर डॉ. विनीत चौधरी (Dr. Vineet Chaudhary) द्वारा लिखित पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ (‘A for Amitabh’) का 11 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक पाँच दशकों से भी अधिक समय में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved