img-fluid

नवरात्र के साथ गरबों की धूम…पांडालों में पारंपरिक परिधान में हो रहे गरबे

October 13, 2026

नागदा। नवरात्र के साथ ही शहर में गरबों की धूम शुरू हो गई है। जहाँ माता पांडालों में पारंपरिक गरबा हो रहा है तो आराधना ग्रुप द्वारा कपल गरबे का आयोजन हो रहा है।



  • किरण टॉकिज चौराहे पर 40 सालों से विश्व युवा मंडल द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित कर पारंपरिक गरबे आयोजित किए जा रहे है। यहां प्रेम मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। पहले दिन यहां बालिकाएं एक जैसे पारंपरिक परिधान में पहुंची। देर रात तक गरबों की खनक यहाँ गूंजती रही। व्यवस्था स्वयं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ संभालते नजर आए। इस मौके पर विश्व युवा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोहता, शरद जैन, मुकेश जैन, मनीष कारिया, रूपेश गेलड़ा, सुभाष सेंगर, संतोष राठौर, दीपक केरवार, मनीष धाकड़, मनीष पोरवाल, श्याम प्रजापत आदि मौजूद थे। इसी तरह दीनदयाल चौक पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा सालों से गरबे का आयोजन किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में बालिकाओं द्वारा माता की आराधना की जा रही है। पहले दिन बालिकाओं ने सामूहिक रुप से माता की आरती की। जिसके बाद भजनों पर अलग-अलग स्टेप में गरबों की प्रस्तुति दी।

    Share:

  • अमेरिका के जंगलों में महिलाओं के लिए गुस्सा निकालने के खास शिविर, चीखने-चिल्लाने से लेकर थेरेपी तक की मिलती है सुविधा

    Tue Oct 13 , 2026
    नई दिल्ली ।अमेरिका (America) में महिलाओं के लिए गुस्सा व्यक्त करने और अपनी भावनाओं को समझने के उद्देश्य से विशेष शिविर (Camps) आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्रतिभागियों को ऐसी जगह उपलब्ध कराई जाती है, जहां वे बिना किसी डर या दूसरों के फैसले की चिंता किए अपनी भावनाएं(Emotions) जाहिर कर सकें। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved