img-fluid

सीवरेज लाइन के लिए खोदी सड़क पर सरिए खुले ही छोड़ दिए

October 13, 2026

  • दुर्घटना से बचाव के लिए कांग्रेस पार्षद ने काटे सरिए

नागदा। आमजनों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्षद विशाल गुर्जर अपने साथियों के साथ सीवरेज लाईन के लिए खुदी सड़क पर पहुंचे और विरोध स्वरुप उन्होंने ही खुले सरियों को काटा। वह बोले कि कांग्रेस पार्षद ऐसे सभी स्थानों पर पहुंचकर सरियों को काटेगी और उसके बाद धरना प्रदर्शन करेंगी।



  • कांग्रेस पार्षद विशाल गुर्जर ने बताया कि उज्जैन से शहर आने वाले प्रमुख मार्ग का निर्माण उत्कृष्ट सड़क के रुप में हुआ था। गत दिनों सीवेज लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने इसे भी खोद दिया था। सीसी सड़क खोदने से इसके अंदर लगे सरिए बाहर आ गए, इन्हें काटना तक मुनासिब नहीं समझा गया। यहाँ से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में यहां वाहन चालकों के साथ हादसे की संभावना अधिक है, सीएमओ सतीश मटसेनिया को अवगत कराने के बाद भी अब तक ठेकेदार पर अंकुश नहीं लगाया गया और नहीं ही व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। सोमवार को वह स्वयं अपने साथियों के साथ पहुंचे और यहां सरियों को काटने का कार्य किया, ताकि आमजन हादसे का शिकार न हो।

    Share:

  • 'आतंकियों को पनाह न मिले', बिम्सटेक देशों से बोले अमित शाह

    Tue Oct 13 , 2026
    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद, उसकी फंडिंग और संगठित अपराध से निपटने के लिए बिम्सटेक देशों से क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने की अपील की. मंगलवार को बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से यह सुनिश्चित करना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved