img-fluid

अपने फैसलों को क्यों बदल रहा है चुनाव आयोग ? – राजद नेता तेजस्वी यादव

October 13, 2026


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि चुनाव आयोग अपने फैसलों को क्यों बदल रहा है (Why Election Commission is changing its decisions) ?


  • बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए चुनावों में कथित धांधली और बेईमानी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया? उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि यदि उनके पूर्व के फैसले सही थे, तो अब उन्हीं नियमों और फैसलों में बदलाव क्यों किया जा रहा है? तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, “चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की?” उन्होंने आगे सवाल किया कि चुनाव आयोग अब डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को क्यों बदल रहा है?

    तेजस्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘चोर’ कहकर संबोधित किया और पूछा कि यदि उस समय उनके फैसले सही थे, तो अब वे अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं? उन्होंने कहा कि या तो उस समय के फैसले सही थे या फिर अब लिए जा रहे फैसले सही हैं। राजद नेता ने अपने पोस्ट में चुनावी प्रक्रिया को लेकर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि चुनावों में जनादेश के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने लिखा कि इनलोगों ने चुनाव लूटे हैं। जनविश्वास का क़त्ल और लोकतंत्र की हत्या की है।

    तेजस्वी यादव की इस टिप्पणी को चुनाव आयोग की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में देखा जा रहा है। उनके बयान से एक बार फिर चुनाव आयोग की भूमिका और उसके फैसलों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव एसआईआर को लेकर लगातार सरकार और चुनाव आयोग को घेरते रहे हैं। वह बीते सोमवार को दिल्ली में विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में भी शामिल हुए थे।

    Share:

  • आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा...कोसमी में अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने बताए तेवर

    Tue Oct 13 , 2026
    सीहोर। सीहोर (Sehore) जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़े जाने का मामला अब सियासी टकराव के साथ प्रशासनिक जवाबदेही की बड़ी लड़ाई बनता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कड़े ऐतराज के बाद अब उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved